ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता लखनऊ: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिले जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई विशेष चर्चा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न औद्योगिक विकास के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी बृजेश जायसवाल ने नगर वासियों को दी नवरात्रि पर्व की बधाई एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा, ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता लखनऊ: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिले जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई विशेष चर्चा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न औद्योगिक विकास के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी बृजेश जायसवाल ने नगर वासियों को दी नवरात्रि पर्व की बधाई एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा, ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव
उत्तर प्रदेश सरकार English

राममय माहौल में सरयू तीरे मकर संक्रांति पर राम नाम संग लगी आस्था की डुबकी 

D

Dainik India News

24 views
राममय माहौल में सरयू तीरे मकर संक्रांति पर राम नाम संग लगी आस्था की डुबकी 

श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले प्रदेश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान

  • अलग ही अनुभूति से परिपूर्ण रहा मकर संक्रांति का यह स्नान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही अयोध्या पुलिस

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ अयोध्या, 15 जनवरीः आनंद, उमंग और उल्लास संग जेहन में इस बार अलग ही अनुभूति लेकर प्रदेश के कई जनपदों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मां सरयू की जयघोष संग आस्था की डुबकी लगाई। राममय हो चुके माहौल में इस बार मकर संक्रांति का यह स्नान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया, क्योंकि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था के केंद्र श्रीरामलला महज सात दिन बाद अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उत्तर प्रदेश के विकास के नायक योगी आदित्यनाथ की आकांक्षा के अनुरूप सज रही अयोध्या में मां सरयू के तट पर डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, रामलला, नागेश्वर नाथ, चंद्रहरि मंदिर, सरयू मंदिर आदि में दर्शन-पूजन भी किए। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने गौरव जताते हुए कहा कि हम उस पीढ़ी के हैं, जिसे मोदी-योगी की बदौलत श्रीराम के अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने का पल देखने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का काफी पहले से निर्देश दे रहे सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इसकी काफी समुचित व्यवस्था की गई थी। 

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान

अयोध्या तीरे मां सरयू की लहरों में पुण्य की डुबकी लगाने का उत्साह देखते ही बना। संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करते हुए निकलीं तो श्रद्धालु जयश्रीराम व मां सरयू के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे थे। मकर संक्रांति को लेकर दूसरे जनपदों व राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने रविवार भोर से ही डुबकी लगानी शुरू कर दी। भोर से ही आस्था पथ पर भक्ति की लहरें हिलारें मारने लगीं, जो देर शाम तक चलती रहीं।  

राम मंदिर निर्माण की एक झलक पाने को उत्सुक दिखीं निगाहें

श्रद्धालुओं ने भोर से ही सरयू घाट, राम की पैड़ी आदि स्थानों पर स्नान किया गया। राममय हो चुके माहौल में यह स्नान काफी महत्वपूर्ण रहा। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले मकर संक्रांति का स्नान भी काफी कौतूहल भरा रहा। कौतूहल इसलिए, क्योंकि स्नान के उपरांत श्रद्धालु निर्मित हो रहे राममंदिर की एक झलक पाने को बेताब लोग वहां पहुंचे। स्नान के उपरांत श्रद्धालु श्रीराम मंदिर के आसपास भी पहुंचे और निर्माण को देख प्रफुल्लित हो उठे। 

चुस्त-दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के पहले मकर संक्रांति स्नान पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त रही। पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया मकर संक्रांति पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान व दर्शन-पूजन कर रहे हैं। जल पुलिस, एसडीआरएफ के लोग भी मुश्तैदी से तैनात रहे। पुलिस की टीमें स्नान के दृष्टिगत भी नियमित निरीक्षण करती रही। मकर संक्रांति का स्नान कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!