ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिला स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 03 मार्च 2023 से 06 मार्च 2023 तक मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजितविशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, Herbalife Under Legal Scrutiny: Examining the Claims and Loopholes एसपी व क्षेत्राधिकारी ने यातायात माह का किया शुभारंभ सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि  पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिला स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 03 मार्च 2023 से 06 मार्च 2023 तक मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजितविशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, Herbalife Under Legal Scrutiny: Examining the Claims and Loopholes एसपी व क्षेत्राधिकारी ने यातायात माह का किया शुभारंभ सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि 
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड

D

Dainik India News

17 views
यूपी में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश में निवेशकों को सुरक्षा और सुविधा की गारंटी: मुख्यमंत्री

अशोक लीलैंड का उत्तर प्रदेश में आगमन ऐतिहासिक, ईवी को प्रोत्साहन के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

सर्वाधिक ईवी वाहनों वाला राज्य है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

यूपी बड़ा डायनेमिक स्टेट, मात्र 36 दिनों में पूरी हो गई सारी प्रक्रिया:  धीरज हिंदुजा

18 माह में हो जाएगा अशोक लीलैंड के ईवी बस प्लांट का शुभारंभ: धीरज हिंदुजा

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: दुनिया की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस निर्माण की इकाई लगाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अशोक लीलैंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच इस आशय के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह आश्चर्य का विषय का था कि 25-30 करोड़ की विशाल आबादी, देश की सबसे बड़े युवा पूंजी वाले राज्य में अब तक अशोक लीलैंड की उपस्थिति नहीं हो सकी थी। इस लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने हर निवेशक को सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 06 वर्ष पहले तक जो औद्योगिक समूह यहां आने से परहेज करते थे, आज यहां आने के बाद अपने संस्थान का विस्तार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक लीलैंड का उत्तर प्रदेश में निवेश का निर्णय समयानुकूल है और पूरे हिंदुजा ग्रुप को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अशोक लीलैंड का यह कदम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप ही है, जहां देश पारंपरिक ईंधन विकल्पों पर निर्भरता कम करने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश सरकार नेट ज़ीरो मिशन के अनुरूप निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए उत्सुक है। स्वच्छ सार्वजनिक और माल परिवहन के माध्यम से उत्सर्जन को कम करना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण एवं परिचालन की दिशा में लगातार काम कर रही है। हमने इस संबंध ने राज्य की नीति भी जारी की है। आज सर्वाधिक ईवी उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हैं। अब हम अधिकाधिक चार्जिंग स्टेशनों को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यूपीएसआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल कर रहे हैं। विभिन्न नगरों में ईवी संचालित हो रही है।

एमओयू हस्ताक्षरित होने के अवसर पर मौजूद, अशोक लीलैंड के चेयरमैन श्री धीरज हिंदुजा ने कहा कि हम इस वर्ष अशोक लीलैंड की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राज्य में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना इसे आकार देने की हमारी प्रतिबद्धता की व्यक्त करता है। आज उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक माहौल उद्योगों के विकास के अनुकूल है और कंपनी इसका पूरा लाभ उठाने को तत्पर है। 

एमओयू से पूर्व की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अशोक लीलैंड के चेयरमैन श्री धीरज हिंदुजा ने कहा कि हमने पहली बार इसी साल 10 अगस्त को यूपी ने निवेश के लिए बातचीत की थी और आज 15 सितंबर है। महज 36 दिन के भीतर सब कुछ तय हो गया। मुख्यमंत्री जी की इस टीम की तरह ही और राज्यों में भी अगर काम हो, तो उद्योग जगत का परिदृश्य ही बदल जायेगा। श्री धीरज हिंदुजा ने त्वरित निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री जी व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश 'डायनेमिक स्टेट' बन गया है। प्रस्तावित इकाई के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह नवीन इकाई आगामी 18 माह में प्रारंभ हो जाएगी। चरणबद्ध रूप से यहां ई-मोबिलिटी के विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम आने वाले वर्षों में कंपनी डीजल बसों और वाणिज्यिक वाहनों के अपने पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक और अन्य वैकल्पिक ईंधन में बदलने की योजना पर काम कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इकाई स्थापित करने का निर्णय कंपनी की ताकत को और बढ़ाएगा। यह हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अतिरिक्त अवसर पैदा करेगा। इससे हमें अपने कार्यबल के कौशल को बढ़ाने और क्षेत्र की समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ी सहायता मिलेगी।

एमओयू के तहत अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में ई-मोबिलिटी पर केंद्रित एक एकीकृत वाणिज्यिक वाहन बस संयंत्र स्थापित करेगा, जो राज्य में  अशोक लीलैंड का पहला संयंत्र होगा। साझेदारी के तहत, अशोक लीलैंड मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें वर्तमान में उपलब्ध ईंधन के साथ-साथ उभरते वैकल्पिक ईंधन द्वारा संचालित अन्य वाहनों को भी असेंबल करने की सुविधा होगी। एमओयू पर उत्तर प्रदेश सरकार के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ शेनु अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!