ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
बाल ठाकरे यूथ ब्रिगेड, हिंदुस्थान।(B T Y B) गोलमार्केट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से की भेंट, एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज Legislative Integrity and Transparency are Essential for a Strong Democracy: Lok Sabha Speaker Om Birla राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अर्पित की श्रद्धांजलि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर सुनी समस्याए,त्वरित निराकरण का दिया आश्वाशन-जेपी सिंह बाल ठाकरे यूथ ब्रिगेड, हिंदुस्थान।(B T Y B) गोलमार्केट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से की भेंट, एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज Legislative Integrity and Transparency are Essential for a Strong Democracy: Lok Sabha Speaker Om Birla राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अर्पित की श्रद्धांजलि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर सुनी समस्याए,त्वरित निराकरण का दिया आश्वाशन-जेपी सिंह
Uncategorized English

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत

D

Dainik India News

23 views
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में इस अभियान का प्राविधान किया गया था, और अब इसका क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। इस अभियान के तहत हर साल 1 लाख युवाओं को बैंकों से ऋण और वित्तीय अनुदान दिया जाएगा, जिससे हर साल 1 लाख सूक्ष्म उद्यम स्थापित हो सकेंगे। इस प्रकार, अगले 10 वर्षों में 10 लाख युवा स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का स्वरोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान होगा। युवाओं को इस अभियान के बारे में अवगत कराया जाएगा ताकि वे प्रोत्साहित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। अभियान के तहत सामान्य वर्ग, ओबीसी, महिला, दिव्यांगजन, एससी और एसटी के पुरुषों और महिलाओं को उद्यम स्थापित करने पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, मार्जिन मनी पर भी सब्सिडी दी जाएगी और ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के लिए हर जिले में योग्य युवाओं की तैनाती की जाए। नए उद्यमियों को उत्पाद की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!