ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे- डा. विजय कुमार मिश्र माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम बी के दिक्षित ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री कृत्रिम अंगों की सूची में शामिल हुआ ऑक्सीजन कंसनट्रेटर&nbsp; बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प <em>डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी :विश्व होम्योपैथी दिवस पर कहा बिना स्वास्थ्य के भविष्य नहीं</em> डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे- डा. विजय कुमार मिश्र माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम बी के दिक्षित ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री कृत्रिम अंगों की सूची में शामिल हुआ ऑक्सीजन कंसनट्रेटर&nbsp; बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प <em>डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी :विश्व होम्योपैथी दिवस पर कहा बिना स्वास्थ्य के भविष्य नहीं</em> डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया

D

Dainik India News

21 views
मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूजलखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान आज गंगा पर चलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 13 जनवरी 2023 को विश्व की सबसे लम्बी रिवर क्रूज यात्रा के लिए ‘एम0वी0 गंगा विलास’ रिवर क्रूज को वर्चुअल माध्यम से फ्लैग ऑफ करेंगे। यह रिवर क्रूज वाराणसी से रवाना होकर देश के 05 राज्यों में 27 नदी प्रणालियों से होते हुए 3,200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय करके डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री जी ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली द्वारा बनाई गई ‘अर्थ गंगा’ नामक भ्रमणशील प्रदर्शनी का शुभारम्भ काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में किया। यह भ्रमणशील प्रदर्शनी गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदी बेसिन संरक्षण, पवित्र नदी के जीर्णाेद्धार के सम्बन्ध में जन जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु बनाई गई है।
यह प्रदर्शनी एक बस में लगाई गई है। अगले कुछ सप्ताह यह प्रदर्शनी जनपद वाराणसी के विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु भ्रमण करेगी। इसके बाद यह चलित प्रदर्शनी मण्डलायुक्त वाराणसी श्री कौशल राज शर्मा के नेतृत्व में गंगा नदी के निकट स्थित स्थलों सहित वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर तथा चन्दौली जनपदों में भ्रमण करेगी। द्वितीय चरण में यह सचल प्रदर्शनी बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के उन स्थानों पर, जो गंगा के तट पर स्थित हैं, के विभिन्न विद्यालयों में भी भ्रमण करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!