ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>यूपी के 22 ज़िलों में नल कनेक्शन देने का आंकड़ा 50 फ़ीसदी के पार</strong> “जब नारी बनी ज्वाला: लखनऊ की सड़कों पर फूटा स्वाभिमान का महाविस्फोट” बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या "हर बच्चे के लिए हर अधिकार" कैंपेन की हुई शुरुआत  पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान समारोह: प्रदेश सरकार के खेल विकास प्रयासों की सराहना नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित <strong>यूपी के 22 ज़िलों में नल कनेक्शन देने का आंकड़ा 50 फ़ीसदी के पार</strong> “जब नारी बनी ज्वाला: लखनऊ की सड़कों पर फूटा स्वाभिमान का महाविस्फोट” बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या "हर बच्चे के लिए हर अधिकार" कैंपेन की हुई शुरुआत  पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान समारोह: प्रदेश सरकार के खेल विकास प्रयासों की सराहना नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित
Uncategorized English

महापौर सुषमा खर्कवाल एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया समर्पण वृद्धाश्रम का किया भ्रमण

D

Dainik India News

5159 views
महापौर सुषमा खर्कवाल एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया समर्पण वृद्धाश्रम का किया भ्रमण

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज द्वारा संचालित समर्पण वृद्धाश्रम में आज राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह (प्रबंधन सदस्य, समर्पण वृद्धाश्रम) ने पहुंचकर वृद्धजनों का हाल जाना। जितेंद्र प्रताप सिंह, जो स्वयं इस आश्रम के प्रबंधन में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, ने महापौर के साथ मिलकर वृद्धजनों से संवाद किया, उनकी आवश्यकताओं को समझा और आत्मीय समय बिताया।

भ्रमण के दौरान महापौर ने वृद्धजनों को गुजिया, फल एवं चाय वितरित की। इस अवसर पर पार्षद शिवम उपाध्याय एवं पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने भी वरिष्ठजनों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

वृद्धजनों के चेहरे पर स्नेह और सम्मान की यह छाया न केवल उनके जीवन में उल्लास भर रही थी, बल्कि सनातन संस्कृति में निहित सेवा, समर्पण एवं ममता के भाव को भी प्रकट कर रही थी। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद प्रशासनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आश्रम में चल रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।

सेवा और सम्मान की भावना को दिया गया नया आयाम

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा,
"हमारी संस्कृति में वृद्धजन केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि समाज की भी धरोहर होते हैं। उनकी सेवा एवं सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।"

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी आश्वासन दिया कि समर्पण वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

महापौर को समर्पित किया साधुवाद

इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल के वात्सल्यपूर्ण सेवा-भाव और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सादर साधुवाद एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि महापौर का यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है और यह दर्शाता है कि न केवल प्रशासनिक दायित्व बल्कि संवेदनशीलता और मानवता भी किसी पद की गरिमा को बढ़ाती है

वृद्धजनों में उत्साह, समर्पण वृद्धाश्रम में नव ऊर्जा का संचार

यह आयोजन केवल एक औपचारिक भ्रमण नहीं था, बल्कि सनातन संस्कृति में निहित मानवता, ममता और त्याग के वास्तविक स्वरूप का सजीव दर्शन था। वृद्धजनों ने भी इस आत्मीय मुलाकात पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि स्नेह, सम्मान और सेवा ही जीवन के वास्तविक मूल तत्व हैं

जितेंद्र प्रताप सिंह ने समर्पण वृद्धाश्रम के समस्त निवासियों एवं प्रबंधन समिति की ओर से महापौर सुषमा खर्कवाल के हृदयस्पर्शी आगमन हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापौर का यह स्नेहिल आगमन सभी निवासियों में नव ऊर्जा का संचार कर गया

इस अवसर पर गुलाल के रंगों से सभी को सरोबार कर उल्लास का वातावरण भी निर्मित किया गया, जिससे यह मुलाकात और अधिक स्मरणीय बन गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!