ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता महिलाओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन Visit as DAINIK INDIA NEWS 24 × 7 PRIVATE LIMITED ( AN ISO 9001:2008 CERTIFIED COMPANY पार्षद राकेश मिश्र ने हाउस टैक्स सुधार शिविर लगाया, नागरिकों को मिली राहत जानकीपुरम से स्वतन्त्रता दिवस के अवसर भव्य रैली का आयोजन पुलिस और प्रशासन 24x7 अलर्ट मोड में रहे:सीएम योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि: आत्मोत्कर्ष, तत्त्वबोध और शिवत्व की अनिवार्य साधना श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर में धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन, गूंजे जयकारे संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता महिलाओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन Visit as DAINIK INDIA NEWS 24 × 7 PRIVATE LIMITED ( AN ISO 9001:2008 CERTIFIED COMPANY पार्षद राकेश मिश्र ने हाउस टैक्स सुधार शिविर लगाया, नागरिकों को मिली राहत जानकीपुरम से स्वतन्त्रता दिवस के अवसर भव्य रैली का आयोजन पुलिस और प्रशासन 24x7 अलर्ट मोड में रहे:सीएम योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि: आत्मोत्कर्ष, तत्त्वबोध और शिवत्व की अनिवार्य साधना श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर में धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन, गूंजे जयकारे
Uncategorized English

मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन

D

Dainik India News

30 views
डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

  मधुबन, मऊ। स्वतंत्रता के 75 वर्ष में पूरे देश में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसी क्रम में जनपद मऊ में 20 नवंबर को अमृत महोत्सव रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में रथयात्रा चल रही है।और इस यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जगह-जगह भारत माता का पूजन व आरती किया जा रहा है । 20 नवंबर से प्रारंभ इस यात्रा का समापन जनपद मऊ में शहीद स्मारक मधुबन पर 9 दिसम्बर को होगा। समापन कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मधुबन में कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक की गई । तैयारी बैठक में जिला प्रचारक राजीव नयन जी ने बताया कि 9 दिसंबर को जनपद मऊ के जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास के प्रांगण से प्रारंभ होकर रथयात्रा मुहम्मदाबाद, घोसी दोहरीघाट होते हुए मधुबन आएगी।मधुबन के बनियाबान मोड़ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।तत्पश्चात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात 100 मीटर लम्बी तिरंगा के साथ पदयात्रा के रूप में परिवर्तित होकर शहीद स्मारक मधुबन तक आएगी।शहीद स्मारक पर एक गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक श्रीमान सुभाष जी होंगे और इसके पश्चात सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ अमृत महोत्सव रथ यात्रा का समापन हो जाएगा। रथ यात्रा समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में रामविलास जी विभाग कार्यवाह, अमित कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, राधेश्याम सिंह, बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल हरिओम, सुरेंद्र मल्ल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!