ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
घूसखोर पंडित और मौन का प्रमाणपत्र गायत्रीपुरम में रामकथा का दिव्य आयोजन: श्रद्धालुओं ने कथा रूपी अमृत का रसपान किया शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh जनता को कर रहे परेशान, नहीं बना रहे किसान केडिट कार्ड Experts Provide Insights on Arthritis and Joint Pain: Regular Lifestyle and Medical Consultation Offer Relief मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मण्डल की आई0टी0 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित किया घूसखोर पंडित और मौन का प्रमाणपत्र गायत्रीपुरम में रामकथा का दिव्य आयोजन: श्रद्धालुओं ने कथा रूपी अमृत का रसपान किया शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh जनता को कर रहे परेशान, नहीं बना रहे किसान केडिट कार्ड Experts Provide Insights on Arthritis and Joint Pain: Regular Lifestyle and Medical Consultation Offer Relief मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मण्डल की आई0टी0 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित किया
Uncategorized English

मतदाता जागरूकता के लिए किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन

D

Dainik India News

6267 views

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इंडिया न्यूज


मऊ । नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं के निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान अधिकार को बताने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एवं दीप प्रज्वलन करते हुए जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र मऊ राशि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर मतदाता अपने मताधिकार का मूल्य समझे एवं मतदान के कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें । इस भावना को उजागर करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश राय ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि पहले रानी के पेट से राजा पैदा होता था परंतु लोकतंत्र के दौरान अब आधी एम मशीन के बटन दबाने से राजा बन रहा हैं । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा राय ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को संबोधित करते कहा कि लोकतांत्रिक राष्ट्र का राजा कोई एक सदस्य नहीं बल्कि राष्ट्र की जनता तय करती है एवं वह राजा न होकर प्रजा का सेवक होता है । असिस्टेंट प्रोफ़ेसर खुशबू राय ने कहा कि मतदान एक ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें हर व्यक्ति चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला अमीर हो अथवा गरीब सबके मत का मूल्य बराबर है और यही लोकतंत्र में उसकी भागीदारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वतंत्र मतदान का अधिकार हर एक नागरिक को मिलना चाहिए । हमारा मत बहुमूल्य है सोच समझकर सही उपयुक्त प्रत्याशी को चुनना चहिए । तभी राष्ट्र मजबूत होगा । इस अवसर पर ऋषभ कुमार गुप्ता ने अपने शब्दों में कहा कि यहां उपस्थित हर व्यक्ति से अपेक्षा है कि मतदान के दिन वह स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मतदान करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति राधा तिवारी सोनम मौर्य बंदना कुमारी सौरभ मौर्या नीरज यादव अभिषेक कुमार ने सहयोग किया । सलटू राम के नेतृत्व में धोबिया लोक नृत्य की टीम ने उपस्थित जनसमूह के मन को मोह लिया । अंतरराष्ट्रीय कलाकार साक्षी सिंह ने मनमोहक मराठी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको की तालियां बटोरने का कार्य किया । सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!