ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
बाल्मीकि जयंती पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना का महोत्सव बनाहरिवंश मल्ल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा दे रहा उत्तर प्रदेशः अरुण सक्सेना महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने पर्चा किया दाखिल भारी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता व समर्थक बाल्मीकि जयंती पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना का महोत्सव बनाहरिवंश मल्ल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा दे रहा उत्तर प्रदेशः अरुण सक्सेना महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने पर्चा किया दाखिल भारी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता व समर्थक
उत्तर प्रदेश सरकार English

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने फिर चलाया हंटर

D

Dainik India News

19 views
भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने फिर चलाया हंटर
फ़ाइल फोटो

पांच अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित, तीन को मुख्यालय से किया सम्बद्ध

खनिजों के अवैध परिवहन की शिकायत मिलने के बाद हुई कार्रवाई

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज , लखनऊ। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। खनन निदेशालय लगातार अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्यवाही कर रहा है। इस कड़ी में सीएम योगी के निर्देश पर भ्रष्टाचार में लिप्त खनन विभाग के पांच अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित एवं तीन को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

खनन निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुछ मुख्य जनपदों में अवैध खनन के परिवहन की शिकायत मिली थी। निदेशालय ने टीम गठित कर 8-9 फरवरी की रात में वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर और झांसी में छापेमारी की। इस दौरान 29 वाहन खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए।

छापे के दौरान खनिजों का परिवहन करने वाले 21 वाहन बिना अभिवहन प्रपत्र के तथा 08 वाहन अभिवहन प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक मात्रा में खनिजों का परिवहन करते हुए पाये गये, जिनका ऑनलाईन चालान किया गया। वाहन चालकों तथा ट्रांसपोर्टरों से पूछ-ताछ करने पर पता चला कि खान अधिकारी और कर्मचारी अवैध परिवहनकर्ताओं से इन्ट्री फीस के रूप में अवैध धन की वसूली का कार्य किया जाता है। इस कृत्य के साक्ष्य भी टीम को मिले।

इन पर हुई कार्रवाई

खनिजों के अवैध परिवहन में जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें पारिजात त्रिपाठी, खान अधिकारी वाराणसी, विनीत सिंह, खान अधिकारी जौनपुर, सुनील कुमार मौर्य, खान निरीक्षक आजमगढ़/मऊ व सुमित श्रीवास्तव, खनिज लिपिक शामिल हैं इन्हें अवैध धन उगाही में संलिप्तता पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। साथ ही राजाराम चौहान, खनिज मोहर्रिर को मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। जनपद मीरजापुर से वाहनों पर अवैध उपखनिज लोड होने के दृष्टिगत आशीष चौधरी, खान अधिकारी मीरजापुर तथा झांसी के सर्वेक्षक के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होने पर अशोक कुमार मौर्य को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश भूविज्ञान एवं खनन विभाग की सचिव/निदेशक रोशन जैकब ने कहा कि खनन विभाग  अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और खनिजों के परिवहन करने वाले ट्रकों की ओवरलोडिंग की जांच के लिए राज्यव्यापी अभियान चला रही है। जो भी कर्मचारी / अधिकारी इन कृत्यों में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!