ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर नजर रखने के लिये मीडिया को चौथे स्तंभ को जानें:हरिंद्र सिंह:- झंडारोहण के बाद बोले सीजेआई, आजादी को हल्के में ना लें 18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मधुबन तहसील में बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों की आहुत हुईं मीटिंग पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर मुख्य सचिव के नेतृत्व मे केजीएमयू में सम्मान समारोह:जेपी सिंह विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर नजर रखने के लिये मीडिया को चौथे स्तंभ को जानें:हरिंद्र सिंह:- झंडारोहण के बाद बोले सीजेआई, आजादी को हल्के में ना लें 18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मधुबन तहसील में बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों की आहुत हुईं मीटिंग पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर मुख्य सचिव के नेतृत्व मे केजीएमयू में सम्मान समारोह:जेपी सिंह
व्यापार English

भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण

D

Dainik India News

27 views
भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने मंगलवार को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों व व्यापारियों से मुलाकात की थी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं। इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।वित्त

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं।
सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं।

इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।

वित्त मंत्री ने एमवे के सीईओ मिलिंद पंत, बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी बी मार्क एलेन, नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क से मुलाकात की जिसमें निवेश सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक के बाद पंत ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत एमवे के लिए शीर्ष तीन निवेश गंतव्यों में से एक है।

उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री, सीतारमण के साथ यह एक शानदार बैठक थी। अर्थव्यवस्था में भारतीय समाज की मजबूती को समझना और उसकी सराहना करना एक खुशी की बात है। हम भारत में भरोसा करते हैं। यह वैश्विक स्तर पर सौ बाजारों में उन शीर्ष तीन बाजारों में से एक है जहां हम काम कर रहे हैं।"

इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन और गिफ्ट सिटी में अवसरों को लेकर बात की।

सीतारमण की बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी एलेन के साथ बैठक के दौरान व्यापक रूप से कौशल, अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण स्वचालन, नवाचार और एयरोस्पेस क्षेत्र को लेकर चर्चा की गयी।

एक वीडियो संदेश में, एलेन ने वित्त मंत्री के साथ अपनी बैठक और विमानन क्षेत्र में अधिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता प्रदान करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बोइंग की भारत में निवेश करने की उत्सुकता के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "हमारी बैठक अच्छी रही। हमने भारत में विमानन की कुछ संभावनाओं के बारे में बात की।"

इस दौरान सीतारमण ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल में बोइंग के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कंपनी के भविष्य में भारत में निवेश की रुचि पर भी चर्चा की।

नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क के साथ अपनी बैठक के दौरान, सीतारमण ने स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भारतीय पहलों जैसे कि चिकित्सा विज्ञान, स्वास्थ्य और कल्याण में अनुसंधान एवं विकास तथा गुजरात में गिफ्ट सिटी में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!