ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों का लोकपाल विनीता पाण्डेय नें किया स्थलीय निरीक्षण नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग देखी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म पांच दंपति साथ रहने को हुए तैय्यार , खुशियाँ लौटी दस परिवार तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता : सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है।---- डॉ. विजय कुमार मिश्र, फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान 17 नगर निगम वाले जनपदों में 51 लाख युवाओं के लिए 'रोजगार की फसल' लगाएगी योगी सरकार अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों का लोकपाल विनीता पाण्डेय नें किया स्थलीय निरीक्षण नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग देखी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म पांच दंपति साथ रहने को हुए तैय्यार , खुशियाँ लौटी दस परिवार तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता : सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है।---- डॉ. विजय कुमार मिश्र, फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान 17 नगर निगम वाले जनपदों में 51 लाख युवाओं के लिए 'रोजगार की फसल' लगाएगी योगी सरकार अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश सरकार English

भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

B

Bhargav Bhargav

22 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

सनातन धर्म-संस्कृति के उन्नयन तथा रामराज्य की परिकल्पना में रामायण जैसे कालजयी महाग्रन्थ की रचना कर योगदान देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती योगी सरकार इस वर्ष भी भव्यता से मनाएगी। इसके लिए विकास खंड स्तर पर तैयारी की जा रही है। रामायण काल, महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही सभी प्रमुख श्रीराम व हनुमान जी के मंदिरों को सजाकर वहां रामायण पाठ के साथ भव्य दीपदान का फरमान सरकार की तरफ से दिया गया है। शासन की मंशा का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर में जिलाधिकारी ने सीडीओ, सभी एसडीएम, उप निदेशक बौद्ध संग्रहालय तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस गणना के अनुसार इस साल वाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को है। महर्षि वाल्मीकि को रामायण महाग्रन्थ की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की गाथा, उनके त्याग, मर्यादाओं के पालन, एवं कर्तव्य परायणता भरे आदर्श जीवन के संदेश को देश-दुनिया मे जन जन तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते पांच साल से पूरे प्रदेश में प्रति वर्ष वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाए जाने की शुरुआत हुई। बतौर मुख्यमंत्री चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पर जाकर श्रद्धा निवेदित करने का श्रेय भी योगी आदित्यनाथ को ही जाता है। सीएम में महर्षि वाल्मीकि के चित्रकूट स्थित आश्रम का कायाकल्प कराते हुए इसे सांस्कृतिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराया है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होने वाले आयोजनों को लेकर एक बार फिर विकास खण्ड स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने सभी मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। वाल्मीकि जयंती पर शासन की मंशा जिलों में विकास खण्ड स्तर तक रामायण काल से जुड़े सभी स्थलों, श्रीराम-हनुमान मंदिरों पर 8, 12 अथवा 24 घण्टे के रामायण पाठ कराने के साथ भव्य दीपदान कार्यक्रम की है। इस आयोजन को संस्कृतिक दलों, कलाकारों का चयन कर पूर्ण करने की जिम्मेदारी संस्कृति एवं सूचना विभाग को दी गई है। वाल्मीकि जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई तैयारियों की समीक्षा 8 अक्टूबर की शाम को शासन की तरफ से नामित नोडल अधिकारी द्वारा की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!