ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दिया संदेश स्मार्ट मीटर की बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश: एक माह में ₹30,000 का बिल, शिकायतें हवा में, उपकेंद्र का तिरस्कार—वयोवृद्ध उपभोक्ता न्याय के लिए भटकने को मजबूर VK FINANCIAL SERVICES VINAY KUMAR SRIVASTAVA Financial Distributor "बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्ती — अस्थायी विद्युत संयोजन की निगरानी होगी तेज़" IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति सादर अभिवादन मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दिया संदेश स्मार्ट मीटर की बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश: एक माह में ₹30,000 का बिल, शिकायतें हवा में, उपकेंद्र का तिरस्कार—वयोवृद्ध उपभोक्ता न्याय के लिए भटकने को मजबूर VK FINANCIAL SERVICES VINAY KUMAR SRIVASTAVA Financial Distributor "बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्ती — अस्थायी विद्युत संयोजन की निगरानी होगी तेज़" IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति सादर अभिवादन मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Uncategorized English

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

22 views
अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ, 26 जुलाई – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी बल में वेटेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के रूप में देश को प्रशिक्षित और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और सुधार वाले कार्य में अड़ंगा लगाने और अफवाह फैलाने का है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 10 वर्षों में भारत में बेहतरीन सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और उसके साजो-सामान के मामले में हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

समय-समय पर सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाले सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा। सेना और उसके साजो-सामान में आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदम हों या आधुनिकीकरण के त्वरित निर्णय, आज भारत के पास अत्याधुनिक फाइटर प्लेन हैं।

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित हो रहा है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड में हजारों करोड़ का निवेश आया है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का कार्य हो या ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की दिशा में प्रगति, हमने लंबी छलांग लगाई है।

अग्निवीर योजना भारतीय सेना में इसी दृष्टि से आगे बढ़ाई गई है और इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना के अग्निपथ पर मजबूत जवान के रूप में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

अग्निवीरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीरों में युवा उत्साह के साथ भर्ती हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी सरकार ने भी कहा है कि अग्निवीर योजना के तहत सेवा पूरी करने के बाद युवाओं को यूपी पुलिस और पीएसी बल में समायोजन की सुविधा और वेटेज दिया जाएगा।

अग्निवीरों के रूप में प्रशिक्षित और अनुशासित युवा हमें मिलेंगे और इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेना में सुधार के इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि मानते हुए हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!