ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
एसडीएम ने गरीब लोगों को वितरित किए कंबल भारत के कोविड प्रबन्धन में जीवन एवं जीविका दोनों के बचाव का पूरा प्रबन्ध किया गया, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई: मुख्यमंत्री संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह के नेतृत्व में योगासन भारत फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies बलिया बलिदान दिवस’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल" जनता को दिया संदेश एसडीएम ने गरीब लोगों को वितरित किए कंबल भारत के कोविड प्रबन्धन में जीवन एवं जीविका दोनों के बचाव का पूरा प्रबन्ध किया गया, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई: मुख्यमंत्री संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह के नेतृत्व में योगासन भारत फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies बलिया बलिदान दिवस’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल" जनता को दिया संदेश
उत्तर प्रदेश सरकार English

बोले सीएम, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

D

Dainik India News

16 views
बोले सीएम, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों की संख्या रही अधिक, सीएम से मिला भरोसा

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर, 15 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज बेहतरीन अस्पतालों में कराया जाएगा। इसके लिए मरीज की कमजोर आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी। 

सीएम योगी ने यह निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और  निराकरण का भरोसा दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की रही जो गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक महिला ने लखनऊ के एक अस्पताल में अपने परिजन के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की। महिला द्वारा बताया गया अस्पताल संभवतः इलाज सहायता प्राप्त करने को अर्हता नहीं रखता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को एसजीपीजीआई या केजीएमयू में भर्ती कराया जाए। सीएम ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इलाज के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजें। उन्होंने महिला को भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में मदद के लिए आपको डीएम साहब के यहां से फोन जाएगा। सीएम ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे सभी लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते हैं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता धनराशि जारी कर दी जाएगी। 

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक त्वरित समाधान कराएं। इस दौरान कुछ लोग गोरखपुर मंडल के बाहर के जिलों से भी आए थे। मुरादाबाद से आए एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आपके घर पहुंचने के साथ ही समस्या के निदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!