ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp ईद व अक्षयतृतीया को लेकर आशियाना में हुई पीस  कमेटी की बैठक, ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश,धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp ईद व अक्षयतृतीया को लेकर आशियाना में हुई पीस  कमेटी की बैठक, ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश,धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़
Uncategorized English

बालिकाओं को पीसीओडी और स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

D

Dainik India News

18 views
बालिकाओं को पीसीओडी और स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सेंट एंटोनी स्कूल में डॉ. रति अधौलिया के मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम

अल्बर्ट डेविड लिमिटेड का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जारी

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रति अधौलिया के नेतृत्व में सेंट एंटोनी स्कूल, अलीगंज में बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर) के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन अल्बर्ट डेविड लिमिटेड के तत्वावधान में किया गया।

डॉ. रति अधौलिया ने माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व, सावधानियों और पीसीओडी के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। संवाद सत्र के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को खुलकर रखा, जिनका समाधान डॉ. अधौलिया ने सरल और सटीक तरीके से किया।

कार्यक्रम में सेंट एंटोनी स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रदर मोरली एंटनी ने डॉ. रति अधौलिया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस पहल की सराहना की। अल्बर्ट डेविड लिमिटेड के मैनेजर अनुराग नयन और प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट एसपी मिश्रा ने भी कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

एसपी मिश्रा ने बताया कि अल्बर्ट डेविड प्रबंधन स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।

इस जागरूकता अभियान ने न केवल छात्राओं को स्वच्छता और पीसीओडी के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्वास्थ्य संबंधी समझ को भी मजबूत किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!