ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
जय श्री राम के उद्घोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पदयात्रा का किया गया भव्य स्वागत तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks मैं चाहूं यहां रहूं मैं चाहूं वहां रहूं मैं अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ा करू या मैं चाहूं सड़क पर खड़ा करूं मेरी मर्जी ,मेरी मर्जी मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृतचित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह कांग्रेस विधि विभाग में बड़ा संगठनात्मक निर्णय जय श्री राम के उद्घोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पदयात्रा का किया गया भव्य स्वागत तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks मैं चाहूं यहां रहूं मैं चाहूं वहां रहूं मैं अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ा करू या मैं चाहूं सड़क पर खड़ा करूं मेरी मर्जी ,मेरी मर्जी मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृतचित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह कांग्रेस विधि विभाग में बड़ा संगठनात्मक निर्णय
Uncategorized English

प्रोजेक्ट अमृत के तहत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' का संदेश

D

Dainik India News

17 views
प्रोजेक्ट अमृत के तहत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' का संदेश

प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक - बाबा हरदेव सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,एटा, 23 फरवरी 2025: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ आगरा रोड स्थित हजारा नहर पर किया गया। इस अवसर पर निरंकारी भक्तों में स्वच्छता के प्रति गहरी जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।

मीडिया प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि यह परियोजना बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर चलाई जा रही है। समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर इसे स्वंयसेवकों के सहयोग से एक साथ आयोजित किया गया। एटा में भी निरंकारी भक्तों एवं सेवकों ने इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग लिया और सफाई कार्य में योगदान दिया।

संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में इस वर्ष ‘प्रोजेक्ट अमृत’ को ‘आओ संवारे, यमुना किनारे’ के संदेश के साथ एक जन-जागृति अभियान का रूप दिया गया। इस पहल के तहत निरंकारी भक्तों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन', 'जल बचाओ - कल बचाओ', 'प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं' और 'प्रदूषित पानी - हमारी हानि' जैसे संदेश दिए।

निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में जहां ब्रह्मज्ञान के माध्यम से समस्त संसार को मानवता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है, वहीं इसकी सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज कल्याण के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें सफाई अभियान, जल संरक्षण, प्राकृतिक आपदा राहत, सिलाई-कढ़ाई केंद्र, वृक्षारोपण, शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्य शामिल हैं। इन प्रयासों से समाज को एक सुंदर और समृद्ध भविष्य की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!