ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा केपूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न The Benefits of Kegel Exercises - Strengthening the Pelvic Floor and Managing PCOS and Endometriosis झूलेलाल साईं जी का चालिहा साहिब आरंभ: 40 दिवसीय भक्ति पर्व में उमड़ रही श्रद्धा की गंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नवीन दायित्वों का आवंटन उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा केपूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न The Benefits of Kegel Exercises - Strengthening the Pelvic Floor and Managing PCOS and Endometriosis झूलेलाल साईं जी का चालिहा साहिब आरंभ: 40 दिवसीय भक्ति पर्व में उमड़ रही श्रद्धा की गंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नवीन दायित्वों का आवंटन उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव
उत्तर प्रदेश सरकार English

पल्स पोलियो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पिलाया 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप

B

Bhargav Bhargav

5460 views
पल्स पोलियो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पिलाया 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि पोलियो एक संक्रामक बीमारी है। सामूहिक रूप से प्रयास से इस संक्रामक बीमारी का समाधान निकला है। देश में पल्स पोलियो अभियान इसी सामूहिक ताकत का एहसास कराता है। बीमारी में उपचार से महत्वपूर्ण बचाव होता है। प्रारम्भिक स्तर पर उचित कदम उठाते हुए लोगों को रोगों के प्रति जागरूक कर बड़ी संख्या में जनहानि से रोका जा सकता है।


मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकता है। विगत 12 वर्षों से प्रदेश में पोलियो का कोई मामला देखने को नहीं मिला है। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों, मोहल्लों में बूथ लगाने व जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। डब्ल्यू0एच0ओ0, यूनिसेफ तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ सहभागी बनकर इस अभियान को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। इसके परिणाम हम सबके सामने हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश व प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित पल्स पोलियो अभियान आज से प्रारम्भ हो रहा है। इस अभियान के तहत 01 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। पोलियो अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर पहले दिन 77 हजार से अधिक पोलियो बूथ बनाये गये हैं। दूसरे दिन से 48 हजार से अधिक सचल टीमें गठित कर घर-घर भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी दुनिया इस बीमारी से मुक्त नहीं होगी, तब तक हमें सतर्कता की दृष्टि से इस कार्यक्रम से जुड़ना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वास्थ्य के प्रति भारत की जागरूकता सफलता की नई कहानी कहती है। लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों के साथ जीवन जीते हुए 135 करोड़ लोग इस संक्रामक रोग से मुक्त हुए हैं। पोलियो रोग संक्रामक होने के कारण आसानी से एक जगह से दूसरी जगह फैल सकता है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान व दुनिया के कुछ चुनिन्दा देशों में पोलियो पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इस दृष्टि से प्रतिवर्ष सतर्कता हेतु पोलियो उन्मूलन के लिए पल्स पोलियो अभियान शासन स्तर पर संचालित हो रहा है। दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाने से बच्चे को जीवन पर्यन्त स्वस्थ रखा जा सकता है। लापरवाही करने पर यह शारीरिक रूप से दिव्यांग बना देता है, यह एक राष्ट्रीय क्षति है। भारत ने पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को एक दशक पहले ही प्राप्त कर लिया था।

प्रदेश ने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में औवल

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश ने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में अच्छी सफलता प्राप्त की है। राज्य में गर्भवती महिलाओं व किशोरी कन्याओं में एनीमिया के स्तर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हुई है। इसमें प्रदेश का औसत, राष्ट्रीय औसत से भी अच्छा है। प्रदेश शिशु और मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने में राष्ट्रीय औसत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान वर्तमान और भविष्य को बचाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें धर्म गुरूओं, समाज के साथ ही, स्वास्थ्य संगठनों को जोड़ना होगा। कोई बच्चा पोलियो की खुराक पाने से न छूटे। इस अभियान का हिस्सा बनकर हम कार्य करें। सभी प्रकार के टीके सभी बच्चों को दिये जाएं, यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!