ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
पंजाबी समाज नगीना ने किया प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज राजन टंडन (गोल्डी) का किया भव्य स्वागत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा आयोजित विशाल महा रैली को संबोधित करते हुए। डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का दिव्य उत्सव जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण हम आजादी का जश्न मनाएंगे हर घर तिरंगा लहराएंगे- जेपी सिंह गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर कानपुर देहात-राष्ट्रपति के आगमन से पहले निखरने लगा परौंख, तेजी से हो रहा अमृत वाटिका, ओपन जिम व सरोवर का निर्माण पंजाबी समाज नगीना ने किया प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज राजन टंडन (गोल्डी) का किया भव्य स्वागत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा आयोजित विशाल महा रैली को संबोधित करते हुए। डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का दिव्य उत्सव जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण हम आजादी का जश्न मनाएंगे हर घर तिरंगा लहराएंगे- जेपी सिंह गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर कानपुर देहात-राष्ट्रपति के आगमन से पहले निखरने लगा परौंख, तेजी से हो रहा अमृत वाटिका, ओपन जिम व सरोवर का निर्माण
Uncategorized English

धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को

D

Dainik India News

26 views
धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को

दैनिक इंडिया न्यूज़, जनपद मऊ के नगर पंचायत मधुबन में सोमवार को पहुंचे आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। धर्मेंद्र यादव ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान, धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं, और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में महिलाएं और बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, बेरोजगारी चरम पर है, और युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

व्यापारी वर्ग भी सरकार की गलत नीतियों के चलते अपने व्यवसाय को लेकर असमंजस की स्थिति में है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दावा करते हुए जनता को भ्रमित कर रही है और अपनी पीठ थपथपा रही है।

विकास के दावे पर उठाए सवाल

धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को पूरी तरह फ्लॉप करार देते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। इस दौरान, घोसी विधानसभा के सपा विधायक सुधाकर सिंह और सपा सांसद राजीव राय ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सपा नेता राजेंद्र मिश्रा, रामायण यादव, गुड्डू चौधरी, और राजकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!