ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित महाकुंभ -2025 को भव्य,दिव्य और नव्य स्वरूप दे रही है योगी सरकार वृद्धों के प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भावनात्मक समर्पित निर्णय प्रशंसनीय व अनुकरणीय- जे पी सिंह बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित जी बी एम विश्वविद्यालय में डॉ. अनीता राज की पुस्तक 'जर्नी' का भव्य लोकार्पण कंपनी डायरेक्‍टर अमिताभ की पत्‍नी मीरा श्रीवास्‍तव धनबाद से गिरफ्तार "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित महाकुंभ -2025 को भव्य,दिव्य और नव्य स्वरूप दे रही है योगी सरकार वृद्धों के प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भावनात्मक समर्पित निर्णय प्रशंसनीय व अनुकरणीय- जे पी सिंह बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित जी बी एम विश्वविद्यालय में डॉ. अनीता राज की पुस्तक 'जर्नी' का भव्य लोकार्पण कंपनी डायरेक्‍टर अमिताभ की पत्‍नी मीरा श्रीवास्‍तव धनबाद से गिरफ्तार "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा
उत्तर प्रदेश सरकार English

दिल्ली-एनसीआर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़: बांग्लादेश से जुड़े तार, महिला डॉक्टर गिरफ्तार

D

Dainik India News

22 views
दिल्ली-एनसीआर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़: बांग्लादेश से जुड़े तार, महिला डॉक्टर गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली ।दिल्ली/नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें बांग्लादेश से जुड़े तार मिले हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 50 वर्षीय महिला डॉक्टर विजया कुमारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर विजया कुमारी दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में काम करती थीं और इस रैकेट की प्रमुख कड़ी थीं।

दिल्ली में डील, नोएडा में सर्जरी

क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि किडनी ट्रांसप्लांट की डील दिल्ली में होती थी, जबकि सर्जरी नोएडा के एक निजी अस्पताल में की जाती थी। डॉक्टर विजया कुमारी और उनके सहयोगियों के नेटवर्क की मदद से बिचौलिए किडनी डोनेट करने वालों को अस्पताल लाते थे। पिछले कुछ वर्षों में डॉक्टर विजया कुमारी पर 15-16 किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन करने का आरोप है। अब उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया है।

पांच लाख में खरीद, 30 लाख में बेचते थे किडनी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि किडनी डोनेट करने वालों को चार से पांच लाख रुपये का भुगतान किया जाता था, जबकि किडनी लेने वालों से 25 से 30 लाख रुपये तक वसूले जाते थे। यह रैकेट 2019 से चल रहा था और क्राइम ब्रांच गुप्त सूचना के आधार पर पिछले कुछ दिनों से इसकी जांच कर रही थी।

बांग्लादेश उच्चायोग के नाम पर जाली दस्तावेज

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि किडनी रैकेट के लोग नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के नाम पर जाली दस्तावेज बनाते थे। इन दस्तावेजों में दावा किया गया कि अंग दान करने वाले और अंग लेने वाले (दोनों बांग्लादेशी) करीबी रिश्तेदार हैं।

विस्तृत जांच जारी

पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के इस भंडाफोड़ ने चिकित्सा क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!