ब्रेकिंग न्यूज़
पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? |
हाइलाइट न्यूज़
होटल ताज में मालिनी अवस्थी ने विपक्ष को कसा तंज, लगे जय श्रीराम के नारे परिवार, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भावपूर्ण भेंट पुलिस की मौजूदगी में निर्धन परिवार के घर में दबंगों ने की तोड़-फोड़ , नहीं मिला इंसाफ त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त,जनपद के विभिन्न स्थानों से लिए गये पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थो के नमूनें यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री नोएडा में एक युवक नहीं डूबा, मानवता डूब गई — कैमरों के बीच बुझता रहा जीवन, व्यवस्था देखती रही तमाशा लखनऊ में लुलु मॉल का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा होटल ताज में मालिनी अवस्थी ने विपक्ष को कसा तंज, लगे जय श्रीराम के नारे परिवार, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भावपूर्ण भेंट पुलिस की मौजूदगी में निर्धन परिवार के घर में दबंगों ने की तोड़-फोड़ , नहीं मिला इंसाफ त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त,जनपद के विभिन्न स्थानों से लिए गये पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थो के नमूनें यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री नोएडा में एक युवक नहीं डूबा, मानवता डूब गई — कैमरों के बीच बुझता रहा जीवन, व्यवस्था देखती रही तमाशा लखनऊ में लुलु मॉल का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा
महाराष्ट्र English

ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त

D

Dainik India News

10243 views
ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त

ब्यूरो डीडी इंडिया

कार्डिलिया द इम्प्रेस क्रूज में ड्रग पार्टी के आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग पेडलर्स के संपर्क में था। नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रातभर पूछताछ के बाद उन ड्रग पेडलरों के लिंक का पता लगाया है और कई स्थानों पर छापेमारी की है।

एनसीबी के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की टीम को क्रूज ड्रग्स पार्टी की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। इसी के आधार पर आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा और अन्य आरोपियों की ड्रग्स पेडलरों से संपर्क का पता लगाया जा रहा है। समीर वानखेडे ने कहा है कि इन आरोपियों को ड्रग्स की सप्लाई किसने की और कैसे क्रूज में ड्रग्स की खेप पहुंची। इसकी तह तक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एनसीबी की दूसरी टीम ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर ड्रग रैकेट के लिंक का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि जिसने ड्रग्स की सप्लाई की थी क्या उसी ने सभी के लिए बुकिंग की थी या इसमें किसी और ड्रग पेडलर भी शामिल था। एनसीबी का कहना है कि अभी आगे की कार्रवाई जारी है।

एनसीबी की जांच में नया खुलासा हुआ है कि आर्यन खान बीते चार साल से ड्रग्स ले रहा था। अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को भी पता था कि उनका बेटा ड्रग्स लेता है। एनसीबी सूत्रों के अनुसार आर्यन ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुबई, यूके और अन्य कई देशों की ट्रिप में भी उसने ड्रग्स का सेवन किया है। एनसीबी की पूछताछ में यह सामने आया है कि आर्यन खान अपने करीबी दोस्त अरबाज मर्चेंट के साथ ड्रग्स का सेवन करता था। यह भी खबर है कि एनसीबी की पूछताछ में आर्यन रोता-गिड़गिड़ाता रहा। जब एनसीबी ने आर्यन की शाहरुख खान से बात कराई तब भी वह रो रहा था। हालांकि शाहरुख ने अपने बेटे को धैर्य रखने के सलाह दी।

क्रूज ड्रग्स पार्टी में शामिल नेता कौन था क्रूज ड्रग्स पार्टी में एक राजनीतिक पार्टी के नेता के भी शामिल होने की चर्चा है। लेकिन उस नेता के बारे में एनसीबी की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है। समीर वानखेडे ने भी ड्रग्स पार्टी में किसी नेता के शामिल होने के सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि कृपया करके ऐसे सवाल न करें। इस पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के हर पहलुओं का खुलासा नहीं किया जा सकता। लेकिन जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसका खुलासा किया जाएगा। एनसीबी के निशाने पर होते हैं बॉलीवुड के सेलिब्रटी गत वर्ष अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स ऐंगल की जांच शुरू होने के बाद एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे चर्चा में आए थे। उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, कॉमेडियन भारती सिंह जैसे लोगों को एनसीबी दफ्तर तक बुलाया और पूछताछ की। आखिरकार, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही एनसीबी के निशाने पर क्यों हैं। इसके जवाब में समीर वानखेडे कहते हैं कि पिछले एक साल में एनसीबी ने 105 केस दर्ज किए और 310 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें कितने सेलिब्रटी हैं। अभी दो दिन पहले ही अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मामले में छह करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया। किसी मीडिया ने संज्ञान नहीं लिया क्योंकि मीडिया का फोकस जाने-माने चेहरों पर ही होता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!