ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मऊ श्री सुरेश पासी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मऊ श्री सुरेश पासी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह
Uncategorized English

डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय 

D

Dainik India News

19 views
डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय 

परिषदीय विद्यालयों में अगस्त माह से लागू हो जाएगी सभी रजिस्टर्स को डिजिटल भरे जाने की प्रक्रिया  

12 तरह के रजिस्टर्स को डिजिटल किए जाने के साथ ही शिक्षकों और छात्रों की अटेंडेंस भी होगी डिजिटल

15 जुलाई से शिक्षकों को टैबलेट पर फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से दर्ज करानी होगी उपस्थिति 

शिक्षकों और छात्रों के डिजिटल अटेंडेंस के लिए स्कूलों को प्रदान किए जा चुके हैं टैबलेट और सिम 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 23 जून2024। योगी सरकार प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों को डिजिटली एक्टिव करने को लेकर अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने जा रही है। इस क्रम में प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों के सभी 12 तरह के रजिस्टर्स को डिजिटल किए जाने के साथ ही शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति भी डिजिटल मार्क किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अंतर्गत छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी टैबलेट पर फेस रिकग्निशन सिस्टम (चेहरा दिखाकर) से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 15 जुलाई से यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार बीते काफी समय से परिषदीय स्कूलों में सभी तरह के कार्यों को डिजिटली किए जाने पर जोर दे रही है। इसी के तहत इन स्कूलों के सभी 12 तरह के रजिस्टर को डिजिटल किए जाने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल मॉड्यूल तैयार किया गया है। यही नहीं, डिजिटल अटेंडेंस के लिए भी स्कूलों को टैबलेट और सिम प्रदान किए गए हैं। 

प्रेरणा पोर्टल पर विकसित किया गया 'डिजिटल रजिस्टर्स' मॉड्यूल

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह परिषदीय स्कूलों के सभी रजिस्टर डिजिटल माध्यम से ही भरवाएं। स्कूलों में उपस्थिति, प्रवेश, कक्षावार छात्र उपस्थिति, मिड डे मील, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाक, आय-व्यस्क एवं चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना और पुस्तकालय एवं खेलकूद रजिस्टर को डिजिटल किया गया है। पंजिकाओं के सरलीकरण तथा टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल माध्यम से उपयोग के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। वर्तमान में उपयोग की जा रही भौतिक पंजिकाओं के अनुरूप ही पंजिकाओं का डिजिटल फॉर्मेट तैयार किया गया है। इसके अनुरूप अब सभी एंट्री डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही अंकित की जाएंगी। 

विद्यालयों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं टेबलेट

12 डिजिटल रजिस्टर्स में टीचर अटेंडेंस रजिस्टर भी शामिल है। ऐसे में विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों एवं कार्मिकों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति डिजिटली दर्ज करानी होगी। इसमें विद्यालय आगमन से लेकर जाने तक का समय अंकित किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार समस्त अध्यापक 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक आगमन उपस्थिति प्रातः 7.45 से 8 बजे तक और प्रस्थान दोपहर 2.15 से 2.30 बजे तक लगाएंगे। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक आगमन उपस्थिति सुबह 8.45 बजे से सुबह नौ बजे तक और प्रस्थान उपस्थिति 3.15 बजे से 3.30 बजे तक दर्ज कर सकेंगे। हालांकि फिलहाल, अग्रिम आदेश तक शिक्षक सुबह 7.15 बजे से 7.30 बजे तक उपस्थिति लगाएंगे और प्रस्थान उपस्थिति दोपहर 1.30 बजे से 1.45 बजे तक लगा सकेंगे। निर्धारित समय के बाद उपस्थिति मान्य नहीं होगी। विभाग द्वारा परिषदीय प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोग के लिए 2,09,863 टेबलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टेबलेट उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया जारी है। इन विद्यालयों में समस्त अध्यापकों एवं कार्मिकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराए गए अपने मोबाइल नंबर/स्मार्टफोन से अपनी उपस्थिति प्रतिदिन अंकित की जाएगी। इसके बाद प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति प्रमाणित की जाएगी। टैबलेट व स्मार्टफोन को जियोफेंसिंग के माध्यम से पहचाना जाएगा तथा पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करते समय अध्यापक और प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। 

छात्रों का पूरा डाटा भी होगा डिजिटल 

इसी तरह कक्षावार स्टूडेंट अटेंडेंस रजिस्टर पर अध्ययनरत समस्त छात्रों की प्रतिदिन हाजिरी लगाई जाएगी। छात्रों के लिए उपस्थिति का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से 10 बजे तक दर्ज होगी। अभी अग्रिम आदेश तक सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक हाजिरी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बच्चों के नामांकन के दौरान डिजिटल रजिस्ट्रेशन रजिस्टर में उनकी पूरी डिटेल दर्ज कराई जा सकेगी। इसमें छात्र का नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का विवरण, आधार संख्या आदि होगी। नामांकन करने पर सिस्टम द्वारा एक यूनिक पहचान संख्या प्रदान की जाएगी, जिसे प्रधानाध्यापक द्वारा डिजिटल रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। छात्र की डिटेल को प्रेरणा पोर्टल/प्रेरणा डीबीटी एप के माध्यम से भरा या अपडेट किया जाएगा। अंतिम कक्षा उत्तीर्ण व अन्य विद्यालय के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी किए जाने का विवरण भी डिजिटल रजिस्ट्रेशन डिटेल्स रजिस्टर में अंकित होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!