ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
घातक बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, दवाओं के आयात को लेकर सरकार का बड़ा फैसला चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संस्कृत भारतीन्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के निदेशक से भेंट की मंत्री कौशल किशोर बोले- मोबाइल पर नहीं ओलंपिक में खेलें, वॉरियर डिफेंस ऑफ अकादमी के खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह संस्कृतभारती के सम्पर्क सप्ताह के चतुर्थ दिवस समाजसेवियों के मध्य नवचेतना के साथ- जितेन्द्र प्रताप सिंह 2 अक्टूबर के पावन पर्व पर भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिंह राष्ट्रपिता व श्रधेय लालबहादुर शास्त्रीको माल्यार्पण कर मिष्ठान बितरण किया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन घातक बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, दवाओं के आयात को लेकर सरकार का बड़ा फैसला चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संस्कृत भारतीन्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के निदेशक से भेंट की मंत्री कौशल किशोर बोले- मोबाइल पर नहीं ओलंपिक में खेलें, वॉरियर डिफेंस ऑफ अकादमी के खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह संस्कृतभारती के सम्पर्क सप्ताह के चतुर्थ दिवस समाजसेवियों के मध्य नवचेतना के साथ- जितेन्द्र प्रताप सिंह 2 अक्टूबर के पावन पर्व पर भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिंह राष्ट्रपिता व श्रधेय लालबहादुर शास्त्रीको माल्यार्पण कर मिष्ठान बितरण किया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन
Uncategorized English

जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

14 views
जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़ ब्यूरो मऊ

उचित दर विक्रेता की दुकानों के नियुक्ति में विलंब करने पर खंड विकास अधिकारी कोपागंज से मांगा स्पष्टीकरण। 

जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर राजस्व विभाग के कार्यों, कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई0जी0आर0एस0 की  साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम स्वामित्व योजना की दैनिक प्रगति की  जानकारी ली, जिसमें धीमी प्रगति होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए। समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु भूमि की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को कहा कि जिन नगर पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं है, इसकी लिखित सूचना संबंधित अधिशासी अधिकारी को अवश्य दे दें, जिससे वे निजी भूमि का क्रय कर सकें। उन्होंने पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों के लिए भूमि की उपलब्धता की भी जानकारी ली। सदर तहसील के अंतर्गत  ग्राम प्रधान द्वारा अपने निजी भूमि पर सामुदायिक शौचालय बनवाने पर नोटिस भेजने एवं भुगतान होने पर रिकवरी कराने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशालाओं हेतु यथाशीघ्र भूमि के चिन्हीकरण करने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए, साथ ही भूमि उपलब्ध न होने पर लिखित सूचना देने को कहा। उन्होंने नए भू माफियाओ एवं शराब माफियाओं के कम  चिन्हीकरण करने पर समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर चिन्हीकरण करें। जिलाधिकारी ने उचित दर विक्रेता की दुकानों के नियुक्ति हेतु बार बार एवं लम्बी तिथि लगाने के कारण खंड विकास अधिकारी कोपागंज से स्पष्टीकरण मांगा। वर्तमान में जनपद में कुल 6 नियुक्ति हेतु लंबित उचित दर विक्रेता की दुकानों में से चार कोपागंज विकासखंड में ही है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारिओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने तहसीलों में 10 वर्ष से ज्यादा कार्यरत लेखपालों की सूची उपलब्ध करा दें, जिससे उनका स्थानांतरण किया जा सके। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा गेहूं खरीद एवं टेबलेट, स्मार्टफोन के वितरण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने मोटर दुर्घटना क्लेम के शीघ्र भुगतान करवाने के साथ ही स्टांप वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु ब्लॉक स्तर पर लंबित सभी आवेदनों को यथा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारी को दी।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार, समस्त एस0डी0एम0, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, प्राचार्य आईटीआई, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!