ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ मेट्रो का नया सफ़र शुरू— चारबाग़ से ओल्ड कैंट तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंज़ूरी कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, दीपों से सजा अखंड भारत , आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न सहाराश्री की हुई न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी लखनऊ मेट्रो का नया सफ़र शुरू— चारबाग़ से ओल्ड कैंट तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंज़ूरी कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, दीपों से सजा अखंड भारत , आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न सहाराश्री की हुई न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

5192 views
जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 हेतु समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

चुनाव प्रक्रिया के दौरान लापरवाही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिला अधिकारी

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ । जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायतों के मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों तथा नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया । इसके अलावा नगर पालिका परिषद हेतु निर्धारित मतगणना स्थल एवं नामांकन कक्षों का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया ।

तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना के अंतर्गत चिरैयाकोट , वलीदपुर एवं मोहम्मदाबाद गोहना की नगर पंचायतें शामिल है। इन नगर पंचायतों के चुनाव हेतु टाउन इंटर कॉलेज, मोहम्मदाबाद गोहना से पार्टी रवानगी एवं मतगणना कार्य संपन्न किया जाना है । टाउन इंटर कॉलेज में 3 बूथ भी बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को टाउन इंटर कॉलेज के परिसर में साफ - सफाई, कमरों के अंदर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था तथा वाहनों हेतु पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर मतगणना हेतु अलग-अलग नगर पंचायतों हेतु निर्धारित स्थलों का भी निरीक्षण किया। मतगणना हेतु निर्धारित स्थलों से सटे कमरों को स्ट्रांग रूम बनाने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी  को सभी स्ट्रांग रूमो को सुरक्षित स्वरूप प्रदान करने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया, जहां पर पूरे नामांकन की कार्यवाही संपन्न की जानी है। यहां पर नामांकन हेतु तीन अध्यक्ष तथा तीन सदस्य पद हेतु कक्ष निर्धारित किए गए हैं। नामांकन कक्षों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षों में उचित दूरी पर बैरिकेटिंग, पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था आदि के निर्देश दिए।

तहसील सदर के अंतर्गत भी तीन नगर पंचायतें क्रमशः अदरी, कोपागंज एवं कुर्थीजाफरपुर हैं। इन नगर पंचायतों सहित नगर पालिका परिषद के चुनाव हेतु निर्धारित पार्टी रवानगी एवं मतगणना स्थल डीसीएसके पीजी कॉलेज का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इसके अलावा तहसील सदर मुख्यालय स्थित विभिन्न नामांकन कक्षों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सारी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जिला अधिकारी द्वारा दी गई। 

जिलाधिकारी द्वारा पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अवधेश कुमार चौहान तथा उप जिलाधिकारी सदर आनंद कनौजिया सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!