ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
"व्यापारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था" विषयक बैठक सम्पन्न, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता आज मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजितएम0एस0एम0ई0 लोन मेले में विभिन्न रोजगारपरकयोजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने नेपाल से आए बच्चे के शरीर में भोजन नली का निर्माण कर दिया नया जीवन लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद "व्यापारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था" विषयक बैठक सम्पन्न, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता आज मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजितएम0एस0एम0ई0 लोन मेले में विभिन्न रोजगारपरकयोजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने नेपाल से आए बच्चे के शरीर में भोजन नली का निर्माण कर दिया नया जीवन लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद
Uncategorized English

जिलाधिकारी ने कोपागंज निवासी संजय जायसवाल एवं संतोष जयसवाल की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क करने के दिए आदेश

D

Dainik India News

5122 views
जिलाधिकारी ने कोपागंज निवासी संजय जायसवाल एवं संतोष जयसवाल की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क करने के दिए आदेश

मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह के 20 लाख के वाहन को भी कुर्क करने का आदेश हुआ जारी

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने संजय जायसवाल एवं संतोष जायसवाल पुत्र छेदी लाल जायसवाल निवासी रईसा थाना कोपागंज हाल पता ग्राम बहरामपुर थाना मधुबन, जनपद मऊ के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन से निर्मित संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा सुरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लन सिंह निवासी पकड़ी थाना घोसी जनपद मऊ हाल पता भीटी थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, जो कि मुख्तार अंसारी आईएस 191 गैंग से संबंधित हैं,उसके पुत्र विवेक सिंह के नाम से वाहन संख्या यूपी 65 सीटी 8194 बस टाटा एलपीओ जिसकी अनुमानित कीमत वर्तमान में लगभग ₹20 लाख है, को भी कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
संजय जायसवाल पुत्र छेदीलाल जयसवाल द्वारा अपने एवं अपनी पत्नी नीलम देवी के नाम मौजा उफरौली एवं हिराज पट्टी, तहसील मधुबन में कई जमीनों का क्रय कर दो जमीनों पर आलीशान मकानों का भी निर्माण अवैध तरीके से अर्जित धन द्वारा कराया गया था। संजय जायसवाल द्वारा क्रय किए गए जमीनों एवं उन पर निर्मित मकानों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ 42 लाख 47हजार 645 रुपए हैं। इसके खिलाफ थाना कोपागंज में कई मामलों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार संतोष जायसवाल पुत्र छेदीलाल जयसवाल ने भी अवैध तरीके से अर्जित धन द्वारा अपने व पत्नी ममता जयसवाल एवं पुत्रों रवि एवं राहुल जायसवाल के नाम से मौजा बहरामपुर तहसील मधुबन में जमीनों एवं कई वाहनों का क्रय किया था, जिनकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग 3 करोड़ 66 लाख 44 हजार 842 रुपए हैं। अभियुक्त संतोष जयसवाल के खिलाफ भी थाना कोपागंज में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस प्रकार संजय जायसवाल एवं संतोष जायसवाल पुत्र छेदीलाल द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन के माध्यम से इन संपत्तियों का निर्माण किया गया था, जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹7 करोड़ से ज्यादा है,को आज जिलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश जारी किया। आज ही जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के सहयोगी एवं आईएस 191 गैंग से संबंध रखने वाले सुरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय ललन सिंह निवासी पकड़ी थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने पुत्र विवेक सिंह के नाम से वाहन संख्या यूपी 65 सीटी 8194 बस टाटा एलपीओ को भी कुर्क करने का आदेश जारी किया जिसकी वर्तमान कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा निर्मित संपत्तियों के खिलाफ अभियान चला कर कुर्क की कार्यवाही की जा रही है। जिन लोगों ने भी इस प्रकार से चल एवं अचल संपत्तियों का निर्माण किया है, उनके खिलाफ भी कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!