ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
मोहम्मदाबाद गोहना के चालीसवां में अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण व्यवसाय करने के लिये बेरोजगारों को ऋण दिलाएगा डूडा यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी एकबारीय कर योजना लागू, परिवहन मेले में उमड़ी वाहन स्वामियों की भीड़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह आधुनिक भारत की नई पहचान – तेजस ट्रेन में मिला अनोखा अनुभव जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> मोहम्मदाबाद गोहना के चालीसवां में अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण व्यवसाय करने के लिये बेरोजगारों को ऋण दिलाएगा डूडा यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी एकबारीय कर योजना लागू, परिवहन मेले में उमड़ी वाहन स्वामियों की भीड़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह आधुनिक भारत की नई पहचान – तेजस ट्रेन में मिला अनोखा अनुभव जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong>
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील

D

Dainik India News

4829 views
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के सख्त निर्देश पर जनपद-मऊ के रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी लैब्स पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने तीन टीमों का गठन किया, जिसमें उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी दीपक सिंह, तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक झिल्लूराम, उपनिरीक्षक समरजीत यादव एवं उपनिरीक्षक श्रीमान सिंह शामिल थे।

संयुक्त टीम ने एक साथ छापेमारी करते हुए पूजा चौधरी क्लीनिक, इन्दुजीत अस्पताल और महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई की।

पूजा चौधरी क्लीनिक में तीन मरीज भर्ती पाए गए, जिनका सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन और पैथोलॉजी का अवैध संचालन भी पकड़ा गया।

इन्दुजीत अस्पताल बेसमेंट में चल रहा था। यहां भी सिजेरियन प्रसव कराए जाने और अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी संचालन का खुलासा हुआ। सभी मरीजों को तत्काल जिला महिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराया गया।

महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर और उसी परिसर में संचालित काव्या पैथोलॉजी को भी बिना अनुमति के अवैध रूप से चलते पाया गया।

सभी अवैध और फर्जी अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जनपदवासियों से अपील की है कि अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर की सेवाएं लेने से पहले यह अवश्य जांच लें कि संबंधित संस्थान मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पंजीकृत है अथवा नहीं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि डायग्नोस्टिक सेंटर पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत अधिकृत हो।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!