ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो करें मतदान -जेपी सिंह हरदोई में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा लोकराग की अनुगूंज से गूंज उठा अकादमी परिसर : सुचरिता गुप्ता और जितेन्द्र चौरसिया की स्वर-सरिता से सजा लोकोत्सव का भव्य आगाज़ डी आई जी रेंज देवी पाटन मंडल द्वारा पयागपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो करें मतदान -जेपी सिंह हरदोई में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा लोकराग की अनुगूंज से गूंज उठा अकादमी परिसर : सुचरिता गुप्ता और जितेन्द्र चौरसिया की स्वर-सरिता से सजा लोकोत्सव का भव्य आगाज़ डी आई जी रेंज देवी पाटन मंडल द्वारा पयागपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न

D

Dainik India News

18 views
जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न

कुल 92 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण

शिकायतों के निस्तारण के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील सदर में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 92 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 5 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के 46,पुलिस विभाग के 21,विकास विभाग से 13 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित समस्त शिकायतों का पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर शिकायतों के तत्काल निस्तारण के प्रयास करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान प्रायः राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें ज्यादा होती है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथा शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अन्य शिकायतों का भी गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा,जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके तथा अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु उसे उच्च अधिकारियों के पास भटकना न पड़े। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री नंदकुमार, जिला विकास अधिकारी श्री उमेश चंद तिवारी सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!