ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये राजधानी लखनऊ में तीसरे भंडारे में दिखा हिंदू मुस्लिम एकता का मनोरम दृश्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वोवीनाम फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की भेंट, भारत-वियतनाम खेल संबंधों को मिलेगा नया आयाम एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये राजधानी लखनऊ में तीसरे भंडारे में दिखा हिंदू मुस्लिम एकता का मनोरम दृश्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वोवीनाम फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की भेंट, भारत-वियतनाम खेल संबंधों को मिलेगा नया आयाम एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ताज़ा खबर English

जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती

D

Dainik India News

5952 views
जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती

बिना लीड दिए पैसे काटने का लगाया आरोप

व्यापारियों से की अपील—जस्ट डायल से दूरी बनाएं

भारत की प्रसिद्ध लोकल बिजनेस लिस्टिंग कंपनी जस्ट डायल पर फ्रॉड के गंभीर आरोप लगे हैं। टेस्ट कंट्रोल बिजनेस करने वाले व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने दावा किया है कि उन्होंने छह महीने पहले जस्ट डायल से पोजीशन पैक खरीदा था, लेकिन अब तक एक भी लीड नहीं मिली। इसके बावजूद, हर महीने उनकी ईसीएस से पैसे काटे जा रहे हैं

ईसीएस मैंडेट बंद करने का अनुरोध भी हुआ नजरअंदाज

हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्होंने जस्ट डायल के मार्केटिंग मैनेजर और कंपनी के प्रतिनिधियों से ईसीएस मैंडेट बंद करने की अपील की, तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जस्ट डायल किराए के तौर पर मनमाने तरीके से पैसे काट रहा है, लेकिन व्यापार बढ़ाने में कोई मदद नहीं कर रहा।

व्यवसाय की लोकेशन भी गलत दिखा रहा जस्ट डायल

हर्षित श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सर्विस की लोकेशन मनमाने ढंग से बदली जा रही है। कभी उनका व्यवसाय लखनऊ में दिखाया जाता है, तो कभी बाराबंकी या उन्नाव में। इससे ग्राहकों को गलत जानकारी मिलती है, और उनका व्यापार प्रभावित होता है।

व्यापारियों से अपील—जस्ट डायल से रहें सावधान

हर्षित श्रीवास्तव ने दैनिक इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए अन्य व्यापारियों को सतर्क किया। उन्होंने कहा—
"जस्ट डायल व्यापारियों को ठगने का काम कर रहा है। यह न केवल आपके पैसे काटेगा, बल्कि आपको मानसिक तनाव भी देगा और आपके बिजनेस को नुकसान पहुंचाएगा। मैं सभी ऑनलाइन बिजनेस करने वाले व्यापारियों से अपील करता हूं कि जस्ट डायल से दूरी बना लें, वरना उन्हें भी नुकसान झेलना पड़ेगा।"

जस्ट डायल पर व्यापारियों के बढ़ते आरोप

हर्षित श्रीवास्तव अकेले ऐसे व्यापारी नहीं हैं जो जस्ट डायल से असंतुष्ट हैं। इससे पहले भी कई व्यवसायी जस्ट डायल पर धोखाधड़ी, फर्जी लीड और अनुचित कटौती के आरोप लगा चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि जस्ट डायल सेवा प्रदान करने की बजाय सिर्फ पैसे वसूलने पर ध्यान देता है

क्या जस्ट डायल दे पाएगा जवाब?

व्यापारियों के इन आरोपों पर जस्ट डायल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह देशभर के व्यापारियों के लिए एक गंभीर चेतावनी हैक्या जस्ट डायल व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करेगा? यह देखना बाकी है।

दैनिक इंडिया न्यूज़ व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह देता है और इस मुद्दे पर जस्ट डायल से स्पष्टीकरण मांगता है। यदि आप भी जस्ट डायल से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो हमें अपनी आपबीती भेज सकते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!