ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB ने लिया हिरासत में घूसखोरी व दलाली पर सख्त हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार खाकी के बारे में कुछ जाने:सुरेंद्र शर्मा करें योग, रहें निरोग आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा "भव्य होली मिलन" एवं "सम्मान समारोह"  का आयोजन Dial1.info: India's First High-Commerce Platform to Elevate Your Business नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB ने लिया हिरासत में घूसखोरी व दलाली पर सख्त हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार खाकी के बारे में कुछ जाने:सुरेंद्र शर्मा करें योग, रहें निरोग आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा "भव्य होली मिलन" एवं "सम्मान समारोह"  का आयोजन Dial1.info: India's First High-Commerce Platform to Elevate Your Business
Uncategorized English

जय श्री राम के उद्घोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा

D

Dainik India News

24 views
जय श्री राम के उद्घोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ।पौष शुक्ल द्वादशी के अवसर पर राम नगरी अयोध्या सहित देश और दुनिया में करोड़ों सनातनी हर्षोल्लास के साथ रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी रामलला की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य राम रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारती भवन स्थित गुरु तेग बहादुर शहीद द्वार से रघुवीर नगर प्रखंड (पश्चिम भाग) में प्रारंभ हुई।

यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। रथ यात्रा के मार्ग पर हजारों सनातनियों ने “जय श्री राम” के गगनभेदी उद्घोष और पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।


राम भक्तों के उत्साह को डमरू, शंखनाद, मंजीरे, ढोल और नगाड़ों की गूंज ने और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। भक्तगण नाचते-गाते पूरे मार्ग को संकीर्तन और भक्ति ध्वनि से गुंजायमान करते रहे।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ADCP (सेंट्रल) मनीषा सिंह, ACP (कैसरबाग) रत्नेश सिंह, इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी, और इंस्पेक्टर अमीनाबाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

राम रथ यात्रा का यह भव्य आयोजन राजधानीवासियों के लिए धर्म और आस्था का संगम बन गया, जो लंबे समय तक लोगों के हृदय में भक्ति की स्मृतियां छोड़ जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!