ब्रेकिंग न्यूज़
महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल |
हाइलाइट न्यूज़
होली पर अवैध शराब के विरुद्ध छेड़ा अभियान,मचा हड़कंप DUR DARPAN INDIA NEWS PRIVATE LIMITED जस्ट डायल: झूठे वादों और फर्जी मार्केटिंग के जाल में फंसाकर छोटे व्यापारियों का कर रहा आर्थिक शोषण इतिहास के पन्नों में दफन हुआ अकबरनगर, कुकरैल नदी के पुनर्जीवन की राह हुई आसान Doctor's Day: Heartfelt Wishes to All Doctors from Dr. Praveen Tandon संप्रेक्षण गृह (किशोर) व वन स्टाप सेन्टर जिला महिला चिकित्सालय का मंत्री जी नें किया निरीक्षण सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि मोमबत्ती नहीं, मशालों का प्रज्ज्वलन चाहिए: सनातन के वीरों की पुकार होली पर अवैध शराब के विरुद्ध छेड़ा अभियान,मचा हड़कंप DUR DARPAN INDIA NEWS PRIVATE LIMITED जस्ट डायल: झूठे वादों और फर्जी मार्केटिंग के जाल में फंसाकर छोटे व्यापारियों का कर रहा आर्थिक शोषण इतिहास के पन्नों में दफन हुआ अकबरनगर, कुकरैल नदी के पुनर्जीवन की राह हुई आसान Doctor's Day: Heartfelt Wishes to All Doctors from Dr. Praveen Tandon संप्रेक्षण गृह (किशोर) व वन स्टाप सेन्टर जिला महिला चिकित्सालय का मंत्री जी नें किया निरीक्षण सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि मोमबत्ती नहीं, मशालों का प्रज्ज्वलन चाहिए: सनातन के वीरों की पुकार
उत्तर प्रदेश सरकार English

जनविश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा: सीएम योगी

D

Dainik India News

24 views
जनविश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा: सीएम योगी

सांसदों-विधायकों को सीएम का मंत्र, लाभार्थियों के घर जाएं-संपर्क बनाएं

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों-विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया है। सीएम ने कहा है कि बीते साढ़े चार वर्षों में वंचित तबका सरकार की नीतियों के केंद्र में रहा है। बाढ़ हो या कोरोना, लोगों को लगा कि भाजपा सरकार और पार्टी कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है। लोगों के मन में शासन के प्रति एक विश्वास का सृजन हुआ है। हर तबका उत्साहित है। यही उत्साह और विश्वास हमारी पूंजी है। सरकार की कोशिशों से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। हमें उन तक अपनी पहुंच बनानी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरक्ष व काशी प्रान्त के भाजपा सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ विकास परियोजनाओं के संबंध में विमर्श कर रहे थे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री द्वय की मौजूदगी भी रही। जिलावार सांसदों-विधायकों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं होगा, जहां ₹1,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं न स्वीकृत हुई हों। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहे हैं तो मेडिकल की जरूरतों के लिए ऑक्सीजन जेनरेशन में भी हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान, महिला, नौजवान के सपने साकार हो रहे हैं। इन सबसे प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। सीएम ने कहा कि सांसद-विधायक और जनप्रतिनिधि-संगठन पदाधिकारियों के बीच परस्पर समन्वय बना रहे। यह समन्वय और टीम वर्क आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

तथ्य-तर्क के साथ जनता को बताएं हम हैं औरों से बेहतर: प्रधान

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने जनप्रतिनिधियों को तथ्य और तर्क के साथ जनता के बीच जाने का मंत्र दिया। राजनीति में दलीय प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि निःसन्देह बीते साढ़े चार साल में योगी सरकार ने जिस तरह केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, वह अद्भुत है। कोरोना काल में सीएम योगी की संवेदनशीलता को हम सबने महसूस किया है। अब हमें अपने इन सफल प्रयासों और उपलब्धियों के साथ चुनाव में जाना है। बेहतर है कि हर सांसद, विधायक संगठन पदाधिकारी पिछली सरकारों और योगी सरकार के तुलनात्मक आंकड़ों के साथ अपडेट रहें। सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र पोषित जो योजनाएं लंबित हों, उनके लिए सांसदों को खुद पहल कर केंद्रीय मंत्रीगणों से संवाद करना चाहिए।

समाज विरोधी ताकतों से रहें सतर्क-सावधान: स्वतंत्र देव

2022 विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। कुछ समाजविरोधी ताकतें हमें तोड़ने और बदनाम करने में लगे हैं। पूरे देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। लोग प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमारी छोटी-छोटी बातों को भी लोग बड़ा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हमें एकजुटता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सांसद विधायकों के अभिभावक की भूमिका में रहें। जिलाध्यक्ष और विधायकों का मार्गदर्शन करते रहें।

हर कार्यकर्ता-मतदाता तक बनाएं सम्पर्क, दिसंबर तक डेढ़ करोड़ नए सदस्य जोड़ने का है लक्ष्य: सुनील बंसल

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भाजपा सांसदों-विधायकों को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता तक सीधा संपर्क करने को कहा। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक डेढ़ करोड़ नए लोगों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने का लक्ष्य है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी सांसदों, विधायकों, मोर्चा, प्रकोष्ठों की सहभागिता होनी जरूरी है। हर बूथ पर सदस्यता का यह विशेष अभियान मतदाता तक सीधे पहुंच बनाने में भी सहायक होगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताते हुए बंसल ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्रों की गहन पड़ताल कर लेनी चाहिए। एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे, इस का ध्यान रखना होगा। पार्टी के 'पन्ना प्रमुख" अभियान की चर्चा करते हुए सुनील बंसल ने बूथ समितियों की सूची अपडेट हो रही है। 15 अक्टूबर तक "पन्ना प्रमुख" बनने का अभियान भी चल रहा है। इसमें सभी विधायकों की सक्रिय भागीदारी रहे। जिस पन्ने बतौर मतदाता आपका नाम है, उसी के पन्ना प्रमुख बनें। बंसल ने कहा कि संगठन और सरकार के समन्वय के साथ आगामी चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

सांसदों/विधायकों ने दिया फीडबैक, बोले, जनता है हमारे साथ

मुख्यमंत्री आवास पर दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस बैठक में एक ओर जहां जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए संगठन विस्तार के प्रयासों की जानकारी दी, तो आगामी चुनावों के दृष्टिगत क्षेत्रीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। गोरख प्रान्त के 12 और काशी प्रान्त के 16 जिलों से आये सांसदों, विधायकों व पार्टी जिलाध्यक्षों ने सीएम योगी और संगठन नेतृत्व से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समवेत प्रयास से आज सामान्य व्यक्ति को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। आमजन सरकार की भेदभाव रहित नीतियों से बहुत खुश है। गोरख क्षेत्र के विधायकों ने गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों के लिए हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार जताया। गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान, नई चीनी मिलों के संचालन और पुरानी की क्षमता वृद्धि, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आधी आबादी के स्वावलम्बन, किसान कर्ज माफी, पराली जलाने पर दर्ज मुकदमे की वापसी, किसान सम्मान निधि, फसल सिंचाई जैसी योजनाओं ने हर वर्ग को बड़ा सम्बल दिया है। यही नहीं, विधायकों ने बिजली क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार, मिशन शक्ति से महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन, मिशन रोजगार और ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। बैठक में विधायकों ने घोषित परियोजनाओं के शिलान्यास और पूर्णता की ओर अग्रसर कार्यों के शीघ्र लोकार्पण की अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं के औपचारिक प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!