ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन लखनऊ: ब्यूरो प्रमुख ने मनाई शादी की पवन वर्षगांठ भाजपा विधायक डॉ. बोरा ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास नो क्लेम बोनस’ बेकार क्यों जाता है? वाहन बेचते समय ध्यान रखें, क्या है आपका नो क्लेम बोनस? जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श एस जी पी जी आई लखनऊ, नई उंचाई व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा मेअग्रसर आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन लखनऊ: ब्यूरो प्रमुख ने मनाई शादी की पवन वर्षगांठ भाजपा विधायक डॉ. बोरा ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास नो क्लेम बोनस’ बेकार क्यों जाता है? वाहन बेचते समय ध्यान रखें, क्या है आपका नो क्लेम बोनस? जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श एस जी पी जी आई लखनऊ, नई उंचाई व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा मेअग्रसर
Uncategorized English

चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया

D

Dainik India News

20 views
चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया अनुरोध

बिजनौर।भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर बने अवैध कब्जे को हटाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां एक एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है, जिसके लिए नगर निगम ने नाले के आसपास अवैध बस्ती में रहने वाले लोगों को नोटिस दिया है। बड़े ध्वस्तीकरण की आशंका को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में उन्हें यहां से विस्थापित नहीं होने दिया जाएगा।

प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि हैदर कैनाल पर 16 किलोमीटर में फैली दलित बाहुल्य बस्तियां हैं, जो लगभग 100 वर्ष पुरानी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एलिवेटेड रोड के नाम पर इन बस्तियों को ध्वस्त कर बहुजन समाज की बड़ी संख्या को बेघर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी लखनऊ में अकबरनगर बस्ती को जबरन ध्वस्त किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार बेघर हो गए थे।

चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2007 से 2012 के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने कांशीराम स्लम एरिया मालिकाना हक योजना लागू की थी, जिसके तहत किसी भी भूमि पर 10 वर्ष या उससे अधिक समय से आवास बना कर रह रहे नागरिकों को विस्थापित न करते हुए उसी स्थल पर 30-30 मीटर का पट्टा दिया जाना था। वर्तमान सरकार इस योजना का उल्लंघन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मांग है कि सरकार इस जन विरोधी फैसले को तुरंत वापस ले।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद छह महीने में परीक्षा कराने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। चंद्रशेखर ने बताया कि 65 लाख युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, पर सरकार उनके भविष्य की चिंता नहीं कर रही है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में जातिवाद तभी समाप्त होगा जब उनकी पार्टी की सरकार आएगी, क्योंकि वे एक जातिविहीन समाज की कल्पना कर रहे हैं।

पंतनगर में महिलाओं और बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री से किए गए शांति भरे प्रदर्शन के संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने भी मुख्यमंत्री से गरीबों के घर बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के आदेश का सम्मान करते हुए भी मुख्यमंत्री के पास इतनी शक्ति है कि वे बिना प्रोजेक्ट को बंद किए गरीब लोगों की सुन सकते हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि मुख्यमंत्री के अच्छे कार्यों से सीख लेते हुए विपक्ष को भी समझना चाहिए कि निवेदन करने से काम अच्छे तरीके से हो सकते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!