ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त ने तुलसी पूजन पर्व की पूर्व संध्या पर मां शारदा के दर्शन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की 2 मद्रास का 249वां स्थापना दिवस: शहीदों को दी श्रद्धांजलि "हिंदू बेटियों को प्रेमजाल में फँसाकर मतांतरण — कोर्ट ने लव जिहाद को बताया राष्ट्र की जड़ों को खोदने वाली साजिश" महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श <em>हरदोई थाना अतरौली क्षेत्र में मिला बच्चे का शव परिजनों में हत्या की आशंका</em> 76वें सेना दिवस पर धूमधाम - लखनऊ ने देखा सेना का शौर्य- जे पी सिंह A cunning thief arrived to rob the shop and fled with an Android mobile, CCTV footage captured MBA छात्रा के साथ लव-जिहाद का खेल! श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त ने तुलसी पूजन पर्व की पूर्व संध्या पर मां शारदा के दर्शन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की 2 मद्रास का 249वां स्थापना दिवस: शहीदों को दी श्रद्धांजलि "हिंदू बेटियों को प्रेमजाल में फँसाकर मतांतरण — कोर्ट ने लव जिहाद को बताया राष्ट्र की जड़ों को खोदने वाली साजिश" महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श <em>हरदोई थाना अतरौली क्षेत्र में मिला बच्चे का शव परिजनों में हत्या की आशंका</em> 76वें सेना दिवस पर धूमधाम - लखनऊ ने देखा सेना का शौर्य- जे पी सिंह A cunning thief arrived to rob the shop and fled with an Android mobile, CCTV footage captured MBA छात्रा के साथ लव-जिहाद का खेल!
उत्तर प्रदेश सरकार English

क्लीन इंडिया कार्यकम के सफल आयोजन हेतु अन्तरविभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

D

Dainik India News

6054 views

वाचस्पति त्रिपाठी/डीडी इंडिया


मऊ । नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 01 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले क्लीन इंडिया कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अंतर विभागीय समन्वयन समिति की बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा समित को माह भर विशेष अभियान के अनुरूप आयोजित किए जाने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अक्टूबर माह में भारत सरकार द्वारा जनपद मऊ से 11000 किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को स्वच्छता के इस महा अभियान के माध्यम से साकार किया जाए। 11000 किलो ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा एकत्रित किये जाने का लक्ष्य बहुत बडा नहीं है। जनपद मऊ के युवा क्लब खिलाड़ी एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं सभी ठान ले इसे तो बहुत आसानी से प्राप्त कर लिया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने जनपद स्तर पर समन्वय समिति बनाने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर कारपोरेट सेक्टर के बालकृष्ण थरड ने सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे से जनसाधारण पशु पक्षी तथा पर्यावरण को होने वाले परेशानियों एवं असंतुलन की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनपद में पूर्णरूपेण प्लास्टिक मुक्त करने का आवाहन किया और कहा कि हमें हर घर के पास एक थैला रखना चाहिए जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया जाए। एकत्रित प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण पर्यावरण के अनुकूल करने हेतु औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाए जो रीसाइकिल करके दूसरे उत्पाद बना सके इससे अन्य स्क्रैप के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि इस अभियान का प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिसे जन भागीदारी से जन आंदोलन का रुप दिया जा सके। बैठक में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किए जाने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त ग्राम, प्राकृतिक जल स्रोत का सुदरी करण पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभियान से जुड़े संस्थाओं विभागों व्यक्तियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी के रूप में लोगों को जोड़ने का अभियान चलाने का आवाहन किया गया। इस अभियान में धार्मिक संस्थाओं, कारपोरेट सेक्टर, रेलवे ,पुलिस, मीडिया, राजनीतिक व्यक्ति ,स्वयंसेवी संगठन, महिला समूह, अध्यापक, व्यापार मंडल, फिल्म इंडस्ट्री, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक खेल संगठन युवा कल्याण एनएसएस, एनसीसी स्काउट गाइड आदि का आह्वान किया है कि वे इस अभियान में स्वयं तो जुड़े ही अन्य लोगों को भी जोडने का प्रयास करें। पंचायती राज विभाग के सहयोग से जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जाएगा ।इस अवसर पर राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, केहरि सिंह अपर जिलाधिकारी, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन पाठक, घनश्याम सागर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संतोष कुमार सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी के अलावा भारत स्वाभिमान के मृत्युंजय कुमार द्विवेदी महिला पतंजलि योग समिति की प्रमिला राय आर्ट आफ लिविंग के प्रभारी पंकज कपूर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लीन इंडिया कार्यक्रम को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा विधिवत पोस्टर के साथ लांच किया गया एवं प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान में लगने का शपथ दिलाया गया। नेहरू युवा केंद्र मऊ के एपीए ओम प्रकाश मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!