ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला "मतदाता जागरूकता मार्च" अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 के प्रारूप के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न ग्राम किन्तूर में सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा, प्रशासन बेखबर तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा पीएसी के जवान ने पत्नी को पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा खेत देखने गई 14 वर्षीय किशोरी नाले में समाई, मछुआरों के जाल में मिला शव धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला "मतदाता जागरूकता मार्च" अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 के प्रारूप के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न ग्राम किन्तूर में सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा, प्रशासन बेखबर तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा पीएसी के जवान ने पत्नी को पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा खेत देखने गई 14 वर्षीय किशोरी नाले में समाई, मछुआरों के जाल में मिला शव धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस
उत्तर प्रदेश सरकार English

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर ने किया वीर सैनिकों का सम्मान, निकाली मशाल यात्रा

D

Dainik India News

5734 views
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर ने किया वीर सैनिकों का सम्मान, निकाली मशाल यात्रा

हलवासिया कोर्ट में संगोष्ठी, केडी सिंह बाबू स्टेडियम से निकली भव्य मशाल यात्रा

कारगिल के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 26 जुलाई 2025।
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा वीर सैनिकों के सम्मान में सैनिक सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं मशाल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करने की एक सशक्त अभिव्यक्ति बना।

हलवासिया कोर्ट सभागार में आयोजित संगोष्ठी में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

पूर्व सैनिकों को मिला सम्मान

इस गरिमामयी आयोजन में सेनानी कर्नल अनिल जग्गी, सूबेदार ए.के. सिंह चौहान, सूबेदार शिवकुमार मिश्र, किशोर डे एवं अरुण कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय घोष के साथ इन जांबाजों का अभिनंदन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा – कारगिल विजय हमारी सैन्य पराक्रम की अमर गाथा

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि "कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की अमिट गाथा है। हमारी सेना ने विषम परिस्थितियों में, दुश्मन की ऊंची चोटियों को फतेह कर तिरंगा लहराया। देश की अखंडता की रक्षा करने वाले इन वीरों का सम्मान करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है। भाजपा सदैव वीर सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है।"

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के समय उनका नेतृत्व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने कहा कि "हमारी सेना ने नीचे रहकर ऊपर बैठे दुश्मनों को धूल चटाई। यह विजय भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।"

प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बताया वीर जवानों का संरक्षक

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारी सरकार सेनाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि "कारगिल युद्ध से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने देश को विभाजित करने का षड्यंत्र रचा था। स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस की नीतियां राष्ट्रविरोधी रही हैं। लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है और अब कोई भी भारत की एक इंच ज़मीन पर भी नजर नहीं डाल सकता।"

त्र्यंबक त्रिपाठी और आनंद द्विवेदी ने जताया गर्व

प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा, "जो वीर भारत माता की रक्षा में बलिदान हो गए, वे हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनका नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाना चाहिए।"

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कारगिल योद्धाओं की वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मशाल यात्रा ने भरा राष्ट्रप्रेम का संकल्प

शाम को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से मशाल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अमित त्रिपाठी और अभिषेक गुप्ता अग्रिम पंक्ति में रहे। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने वाली बनी।

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस मशाल यात्रा में अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, संकेत शर्मा, अभिषेक खरे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पार्षद सम्मिलित हुए। हाथों में मशालें और दिलों में देशभक्ति की ज्वाला लिए यह यात्रा लखनऊ की सड़कों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजती रही।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि यह आयोजन न केवल सैनिकों के सम्मान के लिए था, बल्कि युवा पीढ़ी को सैन्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!