ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, धराशाई हुई तीन मकान संस्कृत भारती अवध प्रान्त के 12 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 100 प्रशिक्षार्थी हुये शामिल गोरखपुर में विकास की रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और पर्यटन को नई दिशा आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए श्री सरज सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था 7 दिनों में 75000 शौचालयों का होगा कायाकल्प  मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, धराशाई हुई तीन मकान संस्कृत भारती अवध प्रान्त के 12 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 100 प्रशिक्षार्थी हुये शामिल गोरखपुर में विकास की रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और पर्यटन को नई दिशा आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए श्री सरज सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था 7 दिनों में 75000 शौचालयों का होगा कायाकल्प 
Uncategorized English

कम्युनिटी हेल्थ अफसर अब हुये हाईटेक

B

Bhargav Bhargav

15 views

धनञ्जय पाण्डे/ दैनिक इंडिया न्यूज़

ई.सी.आर.पी-2 के अंतर्गत लैपटॉप एवम प्रिंटर वितरण
एक जून से 30 जून 2022 तक 30 वर्ष से ऊपर के जनसँख्या में गैर संचारी रोगों के स्क्रीनिग का व्यापक अभियान
116 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों को मिला 116 (लैपटॉप, प्रिंटर) और 5 को टैबलेट

मऊ। ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। विभाग ने आप सभी को लैपटॉप, टैब और प्रिंटर देकर हाईटेक किया है। इसमें आप सभी को मरीजों के सूचनाओं को आंकड़ा में एकत्रित कर सरकार की ओर से दी जा रही नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था जनमानस को उपलब्ध कराना है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा निर्वहन करना होगा। यह कहना है सीडीओ राम सिंह वर्मा का। सीडीओ की अध्यक्षता में सभागार में लैपटॉप, टैब और प्रिंटर का वितरण किया गया।
आज के समय में ग्राम अस्तर पर कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है, इसलिये सरकार ने आप सभी को लैपटॉप, टैब और प्रिंटर देकर हाई टेक किया है जिसमें आप सभी को मरीजों के सूचनाओं को डाटा में एकत्रित कर सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था जनमानस को उपलब्ध कराना है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा निर्वहन करना होगा यह बातें सीडीओ राम सिंह वर्मा ने कही।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नरायन दुबे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी होने का मतलब आप की समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अफसर होने का मतलब अब आपको समाज की भलाई के बारे 24 घंटे सोचना और भलाई के लिये कार्य करना है। आज के समय में 30 वर्ष से ऊपर की जनसंख्या ज्यादातर गैर संचारी रोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कर्क रोग (कैंसर), मुंह का कैंसर, छाती का कैंसर और बच्चेदानी का कैंसर के शिकार होते जा रहे हैं। इन रोगों के कारण मनुष्य के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति आसानी से किसी भी रोग का शिकार हो जाता है। इन रोगों की स्क्रीनिंग कर उचित परामर्श के साथ डाटा आनलाइन फीड करना है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार पहले भी गैर संचारी रोगों के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों जगह संख्या काफी चिंताजनक है। जिसके लिए सरकार ने नगर से ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य चिकित्सा इकाईयों के लिये सब सेंटर और हेल्थ वेलनेश सेंटर स्वीकृति किया गया है। जहां सभी सीएचओ गैर संचारी रोगियों की देखभाल करके उनके आकडों को आनलाइन इकट्ठा करने उन्हें अपने पोर्टल पर फीड करने की शुरुआत करें। एक दिन में कम से कम 15 मरीजों को देखें और विभाग से मिलने वाली दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध करायें और उन्हें जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पर रेफर करें।

जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि जिले में शहर से ग्रामीण स्तर तक स्वीकृत 225 सब सेंटरों और हेल्थ वेलनेश सेंटर क्रियाशील हैं, जिसमें 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3 नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों माध्यम से गैर संचारी रोगियों का 25 केंद्रों पर मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस) तथा शेष 71 पर कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है।

डीसीपीएम ने बताया कि आगामी एक जून 2022 से 30 जून 2022 तक 30 वर्ष से उपर के जनसँख्या में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिग व्यापक अभियान चलाकर किया जायेगा। इसका आनलाइन डाटा फीडिंग भी किया जायेगा। इसके लिये इसमें आज 116 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 116 लैपटॉप, 5 टैब और 116 प्रिंटर सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!