ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री से भारती इण्टरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भरती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थीसंवाद कार्यक्रम को सीएम योगी ने किया सम्बोधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की सौगात आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह DUR DARPAN INDIA NEWS PRIVATE LIMITED गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी  सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न मुख्यमंत्री से भारती इण्टरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भरती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थीसंवाद कार्यक्रम को सीएम योगी ने किया सम्बोधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की सौगात आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह DUR DARPAN INDIA NEWS PRIVATE LIMITED गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी  सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश सरकार English

एक्सप्रेस-वे की तरह चौड़े और सुंदर होंगे यूपी के हाईवे

D

Dainik India News

6055 views
एक्सप्रेस-वे की तरह चौड़े और सुंदर होंगे यूपी के हाईवे

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के कई राज्य मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के काम ने पकड़ा जोर

3 राज्यमार्गों में चालू कार्यों समेत विभिन्न परियोजनाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से धनराशि आवंटित

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में चिह्नित ब्लैक स्पॉट के निराकरण और सड़क सौंदर्यीकरण को लेकर भी कार्रवाई तेज

आगरा क्षेत्र में 3, बरेली क्षेत्र में 6 सेतुओं के निर्माण और प्रदेश राज्य सड़क निधि से प्रयागराज मंडल के 35 मार्गों पर जारी कार्यों के लिए मिली धनराशि

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने प्रदेश की सड़कों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर वृहद स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की इन्फ्रास्ट्रक्चरल ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ ही सड़क यात्रा को सुगम, सुरक्षित बनाने और यात्रा अवधि को कम करने के प्रयास के तहत प्रदेश में तीन राज्यमार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के काम ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, प्रदेश के कई क्षेत्रों में चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण के साथ ही आगरा में 3 व बरेली में 6 सेतुओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के लिए धनराशि आवंटन को स्वीकृत किया गया है।
राज्य सड़क निधि से प्रयागराज मंडल के 35 मार्गों पर कार्यों को सुचारू रखने के लिए धनराशि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

3 राज्यमार्गों के लिए 58 करोड़ स्वीकृत


प्रदेश में राज्यमार्गों के सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त करने में जुटी योगी सरकार ने 3 राज्यमार्गों में जारी कार्यों के लिए कुल 58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर उसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में कौशांबी पर्यटन स्थल को प्रयागराज एयरपोर्ट से जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन करने के लिए 50 करोड़, प्रयागराज से भारतगंज-प्रतापपुर मार्ग के चौड़ीकरण व आजमगढ़ में चिरैयाकोट बेल्थरारोड के चेनेज व दो लेन में 39.6 किमी तक चौड़ीकरण के लिए 4-4 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में पहली किस्त में 46.0 करोड़ व दूसरी किस्त में 12.4 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त करने का लोक निर्माण विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

सेतुओं के निर्माण के लिए भी धनराशि जारी


साल 2018 से 2022 के बीच आगरा मंडल क्षेत्र में स्वीकृत हुए कुल 3 सेतुओं के लिए कुल 4.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत मथुरा में पीलीभीत से भरतपुर मार्ग पर (कृष्णपुरी चौराहे के निकट) बन रहे सेतु, फिरोजाबाद में आया नदी पर लघु पुल और मैनपुरी के मददापुर से मिर्जापुर मार्ग पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए मौजूदा स्वीकृत राशि का उपयोग किया जाएगा। वहीं, बरेली में 6 विभिन्न सेतुओं के निर्माण के लिए 9 करोड़ दो लाख रुपए व बस्ती में निर्माणाधीन नए पुल के लिए 1.10 करोड़ रुपए के धनराशि आवंटन को हरी झंडी मिल गई है।

ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण पर भी जोर


दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में चिह्नित ब्लैक स्पॉट के निराकरण और सड़क सौंदर्यीकरण को लेकर भी कार्रवाई को अंजाम देने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस क्रम में, अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित मार्गों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट और हरदोई के बिलग्राम साणडी-अललगंज मार्ग पर भी चिह्नित ब्लैक स्पॉट के निराकरण के लिए 1.74 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, संबंधित रोड स्ट्रेच में पड़ने वाले चौराहों के सुदृढ़ीकरण को लेकर भी इसी राशि का उपयोग किया जाएगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

राज्य संपत्ति निधि से प्रयागराज के 35 मार्गों का होगा कायाकल्प

राज्य संपत्ति निधि के उपयोग से प्रदेश के प्रयागराज मंडल स्थित विभिन्न जिलों के 35 मार्गों के कायाकल्प का मार्ग सुनिश्चित हो गया है। इस क्रम में, वर्ष 2021 से 2023 के मध्य स्वीकृत इन मार्गों के निर्माण के लिए 10.63 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि आवंटित किए जाने का आदेश लोक निर्माण विभाग से हो गया है। इनमें फतेहपुर में 6, प्रतापगढ़ में 9, कौशाम्बी में 8 और प्रयागराज में कुल 12 प्रस्तावित मार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और रख-रखाव के लिए इस धनराशि का प्रयोग होगा। इसके अलावा, राजमार्गों के एंट्री-एग्जिट प्वॉइंट्स और धार्मिक पर्यटन के लिहाज से प्रमुख स्थलों के कॉरीडोर्स पर स्वागत द्वार बनाने की दिशा में भी प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में लोक निर्माण विभाग द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!