ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
सेना मे अधिकारी बनने के जनून व जज्बा ने हर्ष को लक्ष्य भेदने मे सफलता प्रदान की - जितेन्द्र प्रताप सिंह उ0प्र0 के गांव को स्मार्ट गांव बनायेंगे:मुख्यमंत्री समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:नरोत्तम कुमार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संत आसूदाराम आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” लखनऊ में 54 कंपनियां 6 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगी रोजगार सेना मे अधिकारी बनने के जनून व जज्बा ने हर्ष को लक्ष्य भेदने मे सफलता प्रदान की - जितेन्द्र प्रताप सिंह उ0प्र0 के गांव को स्मार्ट गांव बनायेंगे:मुख्यमंत्री समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:नरोत्तम कुमार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संत आसूदाराम आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” लखनऊ में 54 कंपनियां 6 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगी रोजगार
Uncategorized English

अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, नियमित जीवनशैली और चिकित्सीय परामर्श से मिलेगी राहत

D

Dainik India News

24 views
अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, नियमित जीवनशैली और चिकित्सीय परामर्श से मिलेगी राहत

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या अब सिर्फ वृद्धावस्था तक सीमित नहीं रही है। यह बीमारी तेजी से बच्चों और युवाओं में भी फैल रही है, जिसके कारण उनकी जीवनशैली प्रभावित हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और समय पर चिकित्सीय परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है।

शुक्रवार को राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में ज्वाइंट केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस शिविर में वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन और जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. सौरभ शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। डॉ. शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अव्यवस्थित जीवनशैली, अनियमित खान-पान, और गलत तरीके से बैठने और सोने के कारण जोड़ों और घुटनों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षणों की अनदेखी से यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, जिसके बाद इसका उपचार आर्थोपेडिक सर्जन की देखरेख में ही संभव हो पाता है। डॉ. शुक्ला ने यह भी बताया कि बीमारी के अत्यधिक बढ़ जाने पर जॉइंट रिप्लेसमेंट ही एकमात्र प्रभावी समाधान रह जाता है।

डॉ. शुक्ला ने लोगों के सवालों के जवाब देते हुए इस बात पर जोर दिया कि बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर ही इसके नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। एक आर्थोपेडिक सर्जन ही यह बता सकता है कि बीमारी किस स्तर पर है और इसके उपचार के लिए क्या-क्या कदम उठाने जरूरी हैं।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व सचिव के.के. श्रीवास्तव ने भी शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए सही तरीके से बैठना, चलना, और सोना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इन बातों का पालन करने से व्यक्ति लंबे समय तक फिट और सक्रिय रह सकता है। शिविर में विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए विटामिन डिफिशिएंसी और संतुलित आहार पर भी चर्चा की गई, ताकि वे इस बीमारी से बचाव कर सकें।

शिविर में बड़ी संख्या में जोड़ों और घुटनों के दर्द से पीड़ित लोग शामिल हुए, जिन्होंने विशेषज्ञों से परामर्श लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने में मददगार साबित हो सकते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!