ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
एडीएम एसडीएम ने सुनी फरियाद 10 मामलों का किया निस्तारण सरकारी दावों की खुली पोल   लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मऊ पुलिस ने बरामद किए 28 हजार के मोबाइल महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह कैसे बताऊँ तुम कौन हो भारत की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एडीएम एसडीएम ने सुनी फरियाद 10 मामलों का किया निस्तारण सरकारी दावों की खुली पोल   लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मऊ पुलिस ने बरामद किए 28 हजार के मोबाइल महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह कैसे बताऊँ तुम कौन हो भारत की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
उत्तर प्रदेश सरकार English

अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था: सीएम योगी

D

Dainik India News

20 views
अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था: सीएम योगी

निवेश महाकुंभ (जीआईएस-23) के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की

सिंगापुर के उद्यमियों ने 29 हजार करोड़ के 20 एमओयू किए हस्ताक्षरित

सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश में अध्यात्म और ईको टूरिज्म में अपार संभावनाएं है

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है। अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' को आत्मसात कर 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश में है। यही नहीं भारत में सबसे उर्वरा भूमि और जल संसाधन यहीं पर है। सीएम योगी ने कहा कि यहां के हर जनपद के अपने उत्पाद हैं। इन परम्परागत उत्पादों को हमने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के रूप में आगे बढ़ाया है। इससे प्रदेश के निर्यात में भरी वृद्धि हुई है।

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था बनाने के लिए प्रदेश में चल रहे निवेश महाकुंभ (जीआईएस-23) के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की आजादी में सिंगापुर का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पार्टनर कंट्री के तौर पर सिंगापुर जीआईएस-23 से जुड़ने वाला सबसे पहला देश है। जिस तरह से निवेशक यूपी में निवेश कर रहे हैं 2027 तक उत्तर प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की बनाने में सफल रहेगा।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अध्यात्म और ईको टूरिज्म में अपार संभावनाएं हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बन जाने से वाराणसी में प्रत्येक माह एक करोड़ पर्यटक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने से दस गुना पर्यटक बड़े हैं। नैमिष में भारत के वैदिक साहित्य का लेखन हुआ है। हस्तिनापुर में शुक तीर्थ का हम विकास कर रहे हैं। ब्रज तीर्थ बोर्ड के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का विकास किया जा रहा है। इससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे यहां 9 एयरपोर्ट संचालित हैं। दस पर कार्य प्रगति पर है। सभी एयरपोर्ट के संचालित हो जाने पर यूपी देश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जलमार्ग नेटवर्क पर भी कार्य कर रहे हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी उत्तर प्रदेश में पिछले छ वर्षों में काफी कार्य हुए हैं। दिल्ली मेरठ रैपिड रेल जल्दी शुरू होने वाली है। प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है। एक्सप्रेसवेज़ के माध्यम से हम पूरे प्रदेश को जोड़ने में सफल रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने निवेशकों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखता है। हमारी उद्योग अनुकूल नीतियों से प्रदेश का औद्योगिक माहौल बदला है। उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार 25 सेक्टोरल पॉलिसीज तैयार की गई हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर, इलेक्ट्रोनिक्स में भी संभावनाएं हैं।

अपने दूसरे घर जैसा लगता है उत्तर प्रदेश: सिंगापुर के उच्चायुक्त

17 उद्यमियों के साथ सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग ने कहा कि हमने 29 हजार करोड़ के 20 एमओयू साइन किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के उद्यमि शिक्षा, स्मार्ट सिटी, सेफ सीटी, वेस्ट मैनेजमेंट, डाटा सेंटर सहित कई अन्य क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश आद्यौगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से जिस तरह से निवेशकों को सहयोग मिल रहा है उससे अन्य निवेशक भी उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगे। सिंगापुर के उच्चायुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुझे अपने दूसरे घर जैसा लगता है। यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!