ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन मोहनलालगंज की लोकसभा सीट पर चुनावी समर उत्कर्ष की ओर - जितेन्द्र प्रताप सिंह ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने पर भारत ने जताई आपत्ति बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन में 11 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक, गुरु पूजन की महिमा और वेद-वेदांत तत्वबोध का संदेश सबके जीवन में खुशहाली को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन मोहनलालगंज की लोकसभा सीट पर चुनावी समर उत्कर्ष की ओर - जितेन्द्र प्रताप सिंह ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने पर भारत ने जताई आपत्ति बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन में 11 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक, गुरु पूजन की महिमा और वेद-वेदांत तत्वबोध का संदेश सबके जीवन में खुशहाली को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान 
उत्तर प्रदेश सरकार English

20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी द्वारा कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाएगा

D

Dainik India News

21 views
20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी द्वारा कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाएगा

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के आगामी 20 अक्टूबर को कुशीनगर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद
के तीनों कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगामी 20 अक्टूबर को कुशीनगर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद के तीनों कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाएगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमोत्तर, बिहार के विकास में भी बड़ा योगदान होगा। इस एयरपोर्ट से श्रीलंका, जापान, कोरिया, थाईलैण्ड, सिंगापुर, लाओस तथा दक्षिण पूर्व एशिया के तमाम देशों के साथ-साथ मित्र राष्ट्र नेपाल से अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवा को जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि प्रधानमंत्री जी ने बौद्ध सर्किट के आधार पर पर्यटन की सभी संभावनाओं को आगे बढ़ाया। ऐसे सभी देशों, जिनकी आस्था बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है, को कुशीनगर से जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीलंका से भगवान बुद्ध के अवशेष के साथ डेलिगेशन जनपद में आएंगे। ऐसे में उनके स्वागत का अवसर उत्तर प्रदेश सरकार एवं कुशीनगरवासियों को प्राप्त हो रहा है। अतिथि देवो भव की भावना के अनुरूप प्रदेशवासी, राज्य सरकार तथा जनपद कुशीनगर के लोग प्रफुल्लित हो रहे हैं। उन्होंने उड़ान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना विकास, रोजगार तथा सुलभ आवागमन की योजना है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान मंे उत्तर प्रदेश में देश के सर्वाधिक एयरपोर्ट संचालित हैं। कुशीनगर एयरपोर्ट को शामिल करते हुए अब प्रदेश में 09 एयरपोर्ट फंक्शनल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन से भगवान बुद्ध की विराटता के साथ नागरिकों को जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले साढ़े 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश में बहुत त्वरित गति से विकास हुआ है। प्रदेश में लगभग 33 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हुई है। आगामी 25 अक्टूबर को 09 और मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की विकास योजनाओं में बाईपास, सड़क मार्ग और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन भी किये। भ्रमण के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

--

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!