ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ समस्त देश वाशियो को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं-जेपी सिंह संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय आवासीय समीक्षा बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत Mission Shakti will become a model for the entire country: CM Yogi विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृहद् वृक्षारोपण अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ समस्त देश वाशियो को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं-जेपी सिंह संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय आवासीय समीक्षा बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत Mission Shakti will become a model for the entire country: CM Yogi विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृहद् वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश सरकार English

सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी 

D

Dainik India News

20 views
सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी 

ट्रॉफी वितरण से पूर्व सीएम योगी ने मोटो जीपी की मुख्य रेस का किया अवलोकन 

अंतिम लैप में शीर्ष राइडर्स बेजेची और मार्टिन के बीच रोमांचक मुकाबले के भी साक्षी बने सीएम 

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'मोटो जीपी भारत' के अंतिम दिन ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में मोटो जीपी की मुख्य रेस का अवलोकन किया और रेस में विजयी रहे मार्को बेजेची को प्रतियोगिता की ट्रॉफी भी प्रदान की। इससे पहले सीएम योगी मोटो जीपी रेस के अंतिम क्षणों के रोमांच के गवाह भी बने, जब अंतिम लैप में शीर्ष राइडर्स के बीच आगे निकलने की होड़ मची थी। सीएम योगी के साथ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की मोटो जीपी का अयोजन भारत में पहली बार किया जा रहा है। 22 सितंबर से ही इस इवेंट के तहत विभिन्न रेस का आयोजन किया जा चुका है। रविवार सुबह ही सीएम योगी ने मोटो जीपी से जुड़े ऑर्गेनाइजर्स और स्टेक होल्डर्स को भारत में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय खेल के अयोजन को लेकर प्रोत्साहित किया था। 

सीएम ने देखा अंतिम लैप का रोमांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रेस का अवलोकन करने के लिए गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे और कुछ देर रेस के अंतिम क्षणों का लुत्फ उठाया। इस दौरान फाइनल लैप में शीर्ष 2 राइडर्स मार्को बेजेची और जे मार्टिन के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था। खासतौर पर अंतिम लैप में दोनो ही राइडर्स जान लगाते नजर आए। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के वर्ल्ड क्लास ट्रैक पर पावरफुल बाइक्स के शोर के बीच वीआईपी लाउंज के सेकंड फ्लोर की बालकनी में खड़े होकर सीएम योगी ने भारत में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के रोमांचकारी आखिरी लम्हों का लुत्फ उठाया। इस बीच हरदीप सिंह पूरी के साथ वह रेस के विषय में चर्चा करते भी नजर आए। रेस खत्म होने के बाद सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने पोडियम एरिया में शीर्ष 3 राइडर्स को ट्रॉफी प्रदान की। विनर ट्रॉफी को भारत के नक्शे के आकार का बनाया गया था। ट्रॉफी वितरण के बाद तीनों राइडर्स पारंपरिक अंदाज में शैंपेन के साथ जश्न मनाते नजर आए। 

21 लैप में पूरी हुई रेस

मोटो जीपी की मुख्य रेस 21 लैप में पूरी हुई। हर लैप्स में ड्राइवर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शनिवार को क्वालीफाइंग के दौरान शीर्ष स्थान हासिल करने वाले मार्को बेजेची ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में विजेता होने का गौरव जसिलंक। उनके बाद प्रामैक के जॉर्ज मार्टिन दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने शनिवार को स्प्रिंट रेस जीती थी। वहीं फेबियो क्वार्टारो ने चौंकाते हुए यामाहा को पोडियम तक पहुंचा दिया। हालांकि, चैंपियनशिप लीडर पेको बागनिया भारत ग्रां प्री से बाहर हो गए। यह इटैलियन राइडर टर्न 5 पर फिसल गया था। 

सीएम ने उद्यमियों और किसानों की हर समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में हरियाणा टेक्सटाइल एसोसिएशन एवं निवेशकों से संवाद के साथ ही किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी भेंटवार्ता की। इस दौरान किसानों और उद्यमियों ने सीएम के समक्ष अपने मुद्दों को रखा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शोर भूमि के संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गए फैसले को लेकर उनका आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम ने किसानों और उद्यमियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी समस्या उनके सामने आएगी, उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसानों और उद्यमियों के लिए हर समय उपलब्ध है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद सीएम ने जिले के अधिकारियों से शहर की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!