ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश रुपए 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आला अफसरों से किया संबाद, टीम वर्क पर दिया जोर गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री बाढ़ से पहले सतर्कता: एनडीआरएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक का किया निरीक्षण स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश रुपए 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आला अफसरों से किया संबाद, टीम वर्क पर दिया जोर गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री बाढ़ से पहले सतर्कता: एनडीआरएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया

B

Bhargav Bhargav

19 views
विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने विधान सभा के मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। आज यहां विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा की सभी के सहयोग से ही सदन चलता है। तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापरक संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ जी ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन जनाकांक्षाओं को रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी दल मिलकर सकारात्मक वातावरण सदन में बनाते हैं तो अच्छा संदेश लोगों में जाता है और लोकतंत्र मजबूत होता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड जैसी महामारी से उबरकर प्रदेश के विकास के लिए समग्र योजना की दृष्टि से यह मानसून सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। प्रदेश सरकार राज्य से जुड़े जनकल्याण के सभी मुद्दों तथा विकास पर चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी माननीय सदस्यों को अपने सुझावों एवं मुद्दों को सदन में रखना चाहिए। उन्होंने कहा की विधान भवन में सभी सदस्यों के हेल्थ चेकअप की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा की पक्ष और विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है।
बैठक में समाजवादी पार्टी के श्री मनोज कुमार पांडेय, अपना दल (सोनेलाल) के श्री राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के श्री राजपाल सिंह बालियान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के श्री बेदी, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल के श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के श्री विनोद सरोज तथा बहुजन समाज पार्टी के श्री उमाशंकर सिंह ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!