ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
ई - जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन अनियंत्रित हुई बाइक से युवक घायल,चल रहा इलाज UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह हरदोई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर की दी बधाई MP विधानसभा में यूपी विधानसभा अध्यक्ष की सीएम मोहन यादव ने की तारीफ, महाना ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पीएम मोदी,अमित शाह, जेपी सिंह , ब्रजेश पाठक, मुकेश शर्मा समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की दी बधाई-शुभकामनाएं ई - जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन अनियंत्रित हुई बाइक से युवक घायल,चल रहा इलाज UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह हरदोई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर की दी बधाई MP विधानसभा में यूपी विधानसभा अध्यक्ष की सीएम मोहन यादव ने की तारीफ, महाना ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पीएम मोदी,अमित शाह, जेपी सिंह , ब्रजेश पाठक, मुकेश शर्मा समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की दी बधाई-शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री आज 05 दिसम्बर, 2021 को 5,000 नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे

D

Dainik India News

21 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज 05 दिसम्बर, 2021 को अपने सरकारी आवास पर 5,000 नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर 15 जनपदों में स्थापित बी0एस0एल0-2 प्रयोगशालाओं तथा MaNTrA ऐप का लोकार्पण भी किया जाएगा।

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम के दौरान मातृ स्वास्थ्य एवं नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली एम0एन0एम0 को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि एक स्वास्थ्य उपकेन्द्र 5,000 की आबादी को सुविधा प्रदान करने के लिए स्थापित किया जाता है। यह उपकेन्द्र महत्वाकांक्षी एवं अन्य पिछड़े जनपदों में काफी बड़ी संख्या में स्थापित किए जा रहे हैं। इन 5,000 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों से एक वर्ष में ढाई से तीन करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी। एक साथ इस स्तर का इण्टरवेंशन, पहले कभी भी किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया गया। इन उपकेन्द्रों से महिलाओं और बच्चों के साथ ही, अन्य आयु वर्ग के लोगांे को भी स्वास्थ्य सुविधाएं घर के निकट प्राप्त हो सकेंगी। बच्चों के टीकाकरण में इन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों की विशेष भूमिका होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 15 जनपदों में बी0एस0एल0-2 लैब के लोकार्पण से अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आर0टी0पी0सी0आर0 जांच सुविधा सम्पन्न लैब क्रियाशील हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों में प्रसव-उपरान्त सूचना का संकलन किए जाने के आशय से ‘मन्त्र‘-माँ नवजात ट्रैकिंग ऐप’ का लोकार्पण किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से राजकीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इकाइयों पर होने वाले समस्त प्रसव से सम्बन्धित सूचनाओं का अंकन, मूल्याँकन एवं अनुश्रवण हिन्दी भाषा में किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!