ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति स्वतंत्र देव सिंह सिंचाई मंत्री उपासना स्थल, झूलेलाल पार्क गोमती तट पर 11000 दीप दान मे होंगे शामिल- जे पी सिंह राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ मेरी धार्मिक पहचान भी मेरी हत्या का कारण बन सकती है:जे पी सिंह समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति स्वतंत्र देव सिंह सिंचाई मंत्री उपासना स्थल, झूलेलाल पार्क गोमती तट पर 11000 दीप दान मे होंगे शामिल- जे पी सिंह राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ मेरी धार्मिक पहचान भी मेरी हत्या का कारण बन सकती है:जे पी सिंह
ताज़ा खबर English

फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया नेपाली मूल का मौलाना

D

Dainik India News

24 views

उदय राज/डीडी इंडिया

फतेहपुर, फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर बीते करीब 15 साल से यहां रह रहे मूलत: नेपाल निवासी बड़ी मस्जिद के निष्कासित इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने फर्जी दस्तावेजों की मदद से मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड और पासपोर्ट बनवा लिए थे। उस पर मतांतरण कराने के भी आरोप हैैं। मस्जिद कमेटी के सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो असलियत सामने आई। वहीं, जिला अभिसूचना इकाई (एलआइयू) और इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) टीम ने भी जांच कर गोपनीय सूचनाएं जुटाईं। इतने साल तक पता न चलने को लेकर खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैैं। फिलहाल पुलिस उसके दो साथियों की तलाश में जुटी है। नेपाल के सुनूनाना थाना गौशाला जिला महोत्री निवासी मौलाना (अब इमाम) फिरोज आलम साल 2001 में जिले में आ गया था। धार्मिक गुरुओं की मध्यस्थता से वह वर्ष 2006 में गाजीपुर आया था। यहां बड़ी मस्जिद में इमाम बन गया। वह मुस्लिमों को नमाज पढ़ाने के साथ बच्चों को दीनी शिक्षा देता था। बताते हैं कि दो वर्ष से झाडफ़ूंक के साथ व टोना-टोटका भी करने लगा था। इन क्रियाकलापों को लेकर मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल मजीद खां ने एक साल पहले उसे इमाम पद से हटवाकर गत 24 सितंबर को पुलिस व अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस की जांच में पोल खुल गई। पता चला है कि फिरोज ने कुछ ग्रामीणों की मदद से वर्ष 2012 में फर्जी दस्तावेज के सहारे भारतीय पहचान पत्र बनवाए। इनके जरिए वर्ष 2016 में पासपोर्ट बनवा लिया। शिकायतकर्ता अब्दुल मजीद खां ने आरोप लगाया कि अभी कुछ माह पूर्व कस्बे का मुस्लिम युवक कानपुर की एक हिंदू युवती को ले आया था। युवती का मतांतरण करवाकर फिरोज ने उनका निकाह पढ़वाया था। हालांकि, जांच में पुलिस को अभी इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं फिर भी जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि आरोपित पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मस्जिद कमेटी के सदस्य की शिकायत पर मतांतरण का भी धारा बढ़ाएंगे। उसके दो और साथियों की तलाश की जा रही है। फिरोज ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और दो बेटियां नेपाल में ही रहती हैं। उसने हज पर जाने के लिए वर्ष 2016 में पासपोर्ट इसलिए बनवाया था लेकिन जा नहीं सके। मतांतरण का आरोप गलत है। गाजीपुर में रहकर फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश कुमार, एएसपी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!