ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । लोकतंत्र के स्तंभों में अक्सर विधायिका को ही सवालों के घेरे में रहना पड़ता-महाना मुख्यमंत्री ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया Sanskrit, the giver of life, the illuminator of knowledge itself-Pawan singh chauhan मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन सड़क सुरक्षा को ले कर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर, Post-COVID-19 Vaccination Increase in Arthritis Cases: A Detailed Analysis ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । लोकतंत्र के स्तंभों में अक्सर विधायिका को ही सवालों के घेरे में रहना पड़ता-महाना मुख्यमंत्री ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया Sanskrit, the giver of life, the illuminator of knowledge itself-Pawan singh chauhan मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन सड़क सुरक्षा को ले कर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर, Post-COVID-19 Vaccination Increase in Arthritis Cases: A Detailed Analysis ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा ,
Uncategorized English

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क रिफिल एल.पी.जी. सिलेंडर

D

Dainik India News

26 views
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क रिफिल एल.पी.जी. सिलेंडर

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ । जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि जनपद के समस्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया जाना है।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में माह नवम्बर से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक लाभार्थियों को पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण कराया जाएगा। योजनान्तर्गत प्रथम चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जाएगा।लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते ही उन्हें उक्त योजनान्तर्गत आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा। सर्वप्रथम लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 कि०ग्रा० का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजनान्तर्गत दिये जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी। उन्होंने ने यह भी बताया कि आधार प्रमाणित उज्ज्वला लाभार्थियों के अतिरिक्त शेष लाभार्थियों, जिनका आधार प्रमाणन नहीं हुआ है, वह अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें।
जनपद के समस्त उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अपना-अपना आधार प्रमाणीकरण तत्काल अपने बैंक से सम्पर्क कर करा लें, ताकि समय से उक्त योजना का लाभ मिल सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!