ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
तालिबान सरकार को नहीं मानेगा भारत! विदेश मंत्री बोले- अफगानिस्तान की नई हुकूमत एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नही नवरात्र-दशहरा पर्व पर मधुबन पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन दीपक कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट संपन्न, संस्कृत शिक्षा उन्नयन पर गहन विचार-विमर्श राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो करें मतदान -जेपी सिंह गो-सम्भ्रम के राष्ट्रीय पुनरुत्थान का घोष: इस्कॉन लखनऊ की दिव्य पहल से प्रशासनिक तंत्र भी उद्वेलित पवन सिंह चौहान व निर्मला सिंह चौहान को वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं – जितेंद्र प्रताप सिंह तालिबान सरकार को नहीं मानेगा भारत! विदेश मंत्री बोले- अफगानिस्तान की नई हुकूमत एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नही नवरात्र-दशहरा पर्व पर मधुबन पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन दीपक कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट संपन्न, संस्कृत शिक्षा उन्नयन पर गहन विचार-विमर्श राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो करें मतदान -जेपी सिंह गो-सम्भ्रम के राष्ट्रीय पुनरुत्थान का घोष: इस्कॉन लखनऊ की दिव्य पहल से प्रशासनिक तंत्र भी उद्वेलित पवन सिंह चौहान व निर्मला सिंह चौहान को वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं – जितेंद्र प्रताप सिंह
लेख / शोध English

परिशोधन प्रगति का प्रथम चरण

D

Dainik India News

23 views
परिशोधन प्रगति का प्रथम चरण

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ पत्थर का कोयला एक विशेष स्तर पर पहुँचकर हीरे की उपमा पा लेता है। यों उसका अनगढ़ प्रयोग करने वाले अँगीठी में जलाकर भी कमरे में रख लेते हैं और भोर होने से पूर्व ही विषैली गैस के कारण मर चुके होते हैैं। जबकि हीरा उपलब्ध करने वाले सुसम्पन्न भाग्यवान बनते हैं। लोहा, रांगा, सीसा, अभ्रक जैसे सामान्य खनिजों काबजारू मूल्य तुच्छ होता है, पर उन्हें जब भस्म रासायन बनाकर ग्रहण किया जाता है, तो वे संजीवनी बूटी का काम करते और मंहगे मूल्य पर बिकते हैं। पीने का पानी भाप बनाकर जब डिस्टिल्ड वाटर बना लिया जाता है, तब उसकी गणना औषधियों में होती है, उसे कई रासायनिक क्रियाओं एवं सम्मिश्रणों में प्रयुक्त किया जाता है।

मानव समुदाय पर भी यही बात लागू होती है। वे भी यों तो गलीकूचों में भीड़ लगाते और गंदगी फैलाते देखे जाते हैं, पर उन्हें सुसंस्कारिता की साधना द्वारा महान् बना लिया जाता है, तो फिर वे ऋषि- देवता कहाते और अपनी नाव पर चढ़ाकर असंख्यों को पार करते हैं। यह स्तर को निखारने और ऊँचा उठाने की महत्ता है कि निरुपयोगी धूलि भी इस विशेष प्रक्रिया से गुजरने के उपरान्त अणु शक्ति बनती और अपनी प्रचण्ड क्षमता का परिचय देती है। हर व्यक्ति जन्मता तो साधारण मनुष्य के रूप में ही है। कालान्तर में उसकी जीवन साधना ही उसे वह श्रेय दिलाती है, जिसे मानवी गरिमा के अनुरूप माना जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जन्म- जन्मान्तरों के संस्कारों की अपनी महत्ता है। वे प्रसुप्त बीजांकुरों के रूप में विद्यमान तो रहते हैं,पर जो उन्हें कुरेदता- उभारता है, वह निश्चित ही अपनी स्थिति से ऊंचा उठते हुए महामानव का पद पाता है।

अपना परिशोधन, तप- प्रक्रिया द्वारा संस्कारीकरण तथा साधना उत्पादनों के माध्यम से भाव संस्थान का उदात्तीकरण ही वे सोपान हैं, जिन्हें पार करते हुए यह पद प्राप्त होता है। किसी समझौते की इसमें कोई गुंजायश नहीं।

लेखक ✍🏻 पं श्रीराम शर्मा आचार्य

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!