ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्र उत्थान हेतु माँ जगदंबा की आराधना — राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी के दिन किया यज्ञ-हवन, दी रामनवमी की शुभकामनाएँ जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रोगियों को सुगम चिकित्सीय नवाचार से उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे : जे पी सिंह प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा UP Township Policy: सीएम योगी ने शहरीकरण पर दिया जोर, कहा- एक जगह मिले सभी सुविधाएं राष्ट्र उत्थान हेतु माँ जगदंबा की आराधना — राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी के दिन किया यज्ञ-हवन, दी रामनवमी की शुभकामनाएँ जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रोगियों को सुगम चिकित्सीय नवाचार से उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे : जे पी सिंह प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा UP Township Policy: सीएम योगी ने शहरीकरण पर दिया जोर, कहा- एक जगह मिले सभी सुविधाएं
Uncategorized English

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

D

Dainik India News

18 views
दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

सभी डिस्कॉम्स ने अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित की बिना कटौती निर्बाध आपूर्ति

नवरात्रि के अवसर पर भी सभी क्षेत्रों को निर्धारित लक्ष्य के तहत की गई आपूर्ति

अब धनतेरस और दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यूपीपीसीएल ने कसी कमर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। त्योहारों पर प्रदेश के आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के अपने वादे को निभाते हुए योगी सरकार ने दशहरे के दिन यानी सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायत मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और जनपद मुख्यालयों में बिना कटौती 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं था, जहां बिजली कटौती की सूचना मिली हो। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) ने दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का वादा किया था। इसके लिए विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। दशहरा के बाद अब यूपीपीसीएल आगामी त्योहारों (धनतेरस और दीपावली) पर निर्बाध आपूर्ति के लिए जुट गया है।

यूपीपीसीएल की ओर से दिए गए थे निर्देश


यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी डिस्कॉम्स ने सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की। इसके अंतर्गत पूर्वांचल के सभी 21 जनपदों, मध्यांचल के 19 जनपदों, दक्षिणांचल के 21 जनपदों (बुंदेलखंड के 7 जनपदों को मिलाकर), पश्चिमांचल के 14 जनपदों और केस्को में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रदान की गई। इन सभी जनपदों में विद्युत आपूर्ति के घंटे पहले से ही निर्धारित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है तो वहीं नगर पंचायत मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे, तहसील मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे और जनपद मुख्यालयों के लिए 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है। वहीं बुंदेलखंड के सभी 7 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्धारित की गई है। हालांकि, त्योहारों के अवसर पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपीपीसीएल सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में जुट गया है। इन सभी जनपदों में कहीं भी कटौती नहीं की गई।

सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध आपूर्ति


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया कि प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दशहरा पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। सीएम योगी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर आने वाले त्योहारों (धनतेरस और दीपावली) पर भी सभी के सहयोग से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे से पूर्व नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रही और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की गई। वितरण में लगे अधिकारियों को त्योहारों पर सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा गया है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठों एवं धार्मिक स्थलों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसको सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है और अब आगे के लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग और कर्मचारी जुट गए हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!