ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति एकता के संकल्प के साथ राष्ट्र आगे बढ़े — मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दस हजार नौकरियां देंने का लक्ष्य पूरा:सीएम योगी महामना मालवीय विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, ब्रजेश पाठक और अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति संस्कृत विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था-मुख्यमंत्री विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक सभी ने रखी अपनी बात सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति एकता के संकल्प के साथ राष्ट्र आगे बढ़े — मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दस हजार नौकरियां देंने का लक्ष्य पूरा:सीएम योगी महामना मालवीय विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, ब्रजेश पाठक और अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति संस्कृत विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था-मुख्यमंत्री विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक सभी ने रखी अपनी बात
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

22 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पंचायती राज विभाग के कार्य संतोषजनक पाए गए, जबकि शहरी क्षेत्रों में अभियान के दौरान किए गए कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी। कृषि विभाग के कार्यों की प्रगति भी असंतोषजनक रही।

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कार्य और एंटी लार्वा के छिड़काव में वृद्धि के निर्देश दिए, विशेषकर जल जमाव वाले क्षेत्रों में नियमित छिड़काव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को गांवों में बैठकें कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय बताने के निर्देश दिए।

सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को मच्छरों से बचाव, हाथों की सफाई और अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य अधीक्षकों और खंड विकास अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर विशेष संचारी अभियान के दौरान कार्य करने के निर्देश दिए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में भ्रमण कर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने को कहा गया। 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले घर-घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा, स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग लेने को कहा गया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नंदकुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!