ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस लखनऊ 2025: महानगर विस्तार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी समस्याएं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक अनुदानों की मांग सदन के समक्ष रखी एनडीए 3.0: में राजनाथ सिंह के नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल पर विपक्ष भी आरोप लगाने में नाकाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह के नेतृत्व में योगासन भारत फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न एसआईआर अभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, लखनऊ मध्य विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंथन मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" स्वतंत्रता दिवस लखनऊ 2025: महानगर विस्तार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी समस्याएं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक अनुदानों की मांग सदन के समक्ष रखी एनडीए 3.0: में राजनाथ सिंह के नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल पर विपक्ष भी आरोप लगाने में नाकाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह के नेतृत्व में योगासन भारत फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न एसआईआर अभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, लखनऊ मध्य विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंथन मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद"
उत्तर प्रदेश सरकार English

एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर

D

Dainik India News

23 views
एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर ने राज्य के निर्यात को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में प्रदेश से मुरादाबाद से 15-16 हजार करोड़ रुपये के पीतल उत्पाद, भदोही, मीरजापुर और वाराणसी से 12-14 हजार करोड़ रुपये के कारपेट तथा फिरोजाबाद से 4-5 हजार करोड़ रुपये के ग्लास आइटम्स का निर्यात किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। विशेष रूप से सीडी रेशियो में पिछड़े 20-25 जिलों में मार्च-अप्रैल माह में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें विभिन्न कंपनियों को शामिल कर चयनित युवाओं को रोजगार प्रमाणपत्र वितरित किए जाएं। साथ ही, बैंकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि गांवों में बैंकिंग गतिविधियां संचालित करने वाली बीसी सखियों को उनका कमीशन समय पर मिले।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 के आयोजन में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न बैंकों ने मेला क्षेत्र में शाखाएं, एटीएम, मोबाइल एटीएम और क्वाइन वेंडिंग मशीनें स्थापित कर श्रद्धालुओं को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर 2-3 महीने में तथा जिला स्तरीय बैठक प्रत्येक माह आयोजित हो।

बैठक में अवगत कराया गया कि मार्च 2017 में प्रदेश का कुल बैंकिंग व्यवसाय 12.80 लाख करोड़ रुपये था, जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 29.67 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में बैंकों द्वारा वितरित ऋण 4.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जिससे सीडी रेशियो में 13.43% की वृद्धि दर्ज की गई।

इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बैंकर्स कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!